fursatonline.com

Crakk Jeetega Toh Jiyegaa 1st day collection : पहले दिन कमाये करोड़ो,फैंस की बनी है पहली पसंद

Crakk
Crakk

“Crakk Jeetega Toh Jiyega” 2024 की एक हिंदी स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म है जिसका निर्देशन आदित्य दत्त द्वारा किया गया है |

फिल्म ने धमाकेदार शुरुआत कर पहले ही दिन 4  करोड़ की कमाई की है |

फिल्म का मुख्य किरदार  विद्युत जामवाल द्वारा निभाया गया है एवं इनके साथ नोरा फतेही , अर्जुन रामपाल और एमी जैक्सन भी बतौर लीड रोल काम किया है |

इस फिल्म में दोनों स्टार्स को एक साथ स्क्रीन में पहली बार देखा जा रहा है |

विद्युत जामवाल ने मूवी में कमाल के एक्शन दिखाए लेकिन अर्जुन का भी काफी समय बाद फिल्म में दिखना लोगो के लिए बेसब्री से इंतज़ार बना हुआ था |

फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे | यह 23 फरवरी को भारत के सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई |

कमांडो 3 के निर्देशक ने बनाई फिल्म Crakk  :

Crakk फिल्म का निर्देशन आदित्य दत्त ने किया है, जिन्होंने Cammando 3  को भी निर्देशित किया था| हालांकि Cammando 3  सिनेमाघरों में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सकी थी, लेकिन Crakk फिल्म ने ओपनिंग 4 करोड़ के साथ कर दर्शको द्वारा अच्छी प्रतिक्रिया पाई है | 

कलाकार

विद्युत जामवाल , नोरा फतेही , अर्जुन रामपाल और एमी जैक्सन

लेखक

आदित्य दत्त , सरीम मोमिन और मोहिंदर प्रताप सिंह

निर्देशक

आदित्य दत्त

निर्माता

विद्युत जामवाल और अब्बास सैय्यद

Crakk फिल्म की कहानी संक्षेप में :

फिल्म का शीर्षक और कहानी दोनों समान हैं | फिल्म की कहानी शुरू होती है मुंबई की झोपड़ पट्टी में जन्मे साधारण परिवार का सिद्धार्थ दीक्षित उर्फ सिद्धू (विद्युत जामवाल) की है| जिनकी एंट्री, ट्रेन से बाहर लटककर स्टंट करते हुए होती है|

स्टंट के चलते सिद्धू अंडरग्राउंड एक्सट्रीम खेल प्रतियोगिता में भाग लेना चाहता है लेकिन उसके माता पिता नहीं चाहते कि वह इस खेल में भाग ले क्योंकि वे सिद्धू के बड़े भाई निहाल को इसी प्रतियोगिता में खो चुके थे |

लेकिन सिद्धू का एकमात्र लक्ष्य पैसा कमाने और उसके भाई निहाल का भी सपना था कि वह पोलैंड में होने वाले एक्स्ट्रीम स्पोर्ट मैदान में भाग लेकर जीता जाए।

पोलैंड जाने पर सिद्धू को पता चलता है कि उसके भाई की मौत खेल में नहीं हुई थी, बल्कि एक साजिश से हुई थी।

वहाँ विद्युत जामवाल का सामना शो रनर देव (अर्जुन रामपाल) से होता है और फिल्म की मुख्य कड़ी वही से बनती नजर आती है |

फिल्म में विद्युत जामवाल के कुछ एक्शन सीन देखकर दिल दहल जाता है। इस फिल्म में उनका एक्शन सीन बेहद रोमांचक है।

अर्जुन रामपाल, विद्युत जामवाल पर पड़े भारी :

Crakk में अर्जुन रामपाल ने विलेन का रोले किया है | विद्युत् को अक्सर एक्शन मोड़ में देखा जाता है लेकिन अर्जुन को अलग तरीके से स्टंट और एक्शन में पहली बार देखा गया है जो फैंस को कुछ ज्यादा ही अच्छा लगा |

उनका लुक एकदम जबरदस्त दिखाया गया जिसमे वो एक मार्डन ज़माने की विलेन की तरह लगते है|

इनमें उनके सिक्स एब्स भी हैं। यह स्पष्ट है कि अर्जुन ने इस फिल्म के लिए अपने शरीर को काफी बदल दिया है।

स्टंट करते हुए बहुत शक्तिशाली और बुद्धिमान दिखते हैं।

दोनों कलाकारों ने अच्छी तरह से अभिनय किया, लेकिन अर्जुन रामपाल काफी प्रभावशाली लग रहे हैं।

Crakk का कुल बजट और Day 1 & Day 2 की कमाई :

Crakk के निर्देशक आदित्य दत्त के अनुसार फिल्म का कुल बजट 80 करोड़ अनुमानित है लेकिन फिल्म ने पहले ही दिन धमाकेदार शुरुआत कर 4 करोड़ की कमाई करी है |

crakk ने पहले दिन 4  करोड़ रुपये एवं दूसरे दिन 2.1 करोड़ रुपये की कमाई की |

फिल्म ने दो दिन में 6.1 करोड़ की कुल कमाई की है, जिससे इसके हिट होने की पूरी संभावना है। 

फिल्म सिनेमाघरों में धूम मचा सकती है, क्योंकि प्रशंसकों ने अच्छी प्रतिक्रिया दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *