Liechtenstein: न खुद का Airport, ऋणमुक्त, ₹1.5 करोड़ प्रति व्यक्ति आय, जाने और भी ख़ासियत

यूरोप की सीमा पर एक छोटा सा देश, जिसकी खूबसूरती का अनुमान लगाना मुश्किल है। Liechtenstein सिर्फ 160 वर्ग किमी के दायरे में बसा देश है। 40,000 लोगों की जनसंख्या वाला देश आवास और सुरक्षा के मामले में भी आगे है।
यहाँ सिर्फ 7 कैदी हैं और देश भर में सिर्फ 100 पुलिसकर्मी हैं। लोग बहुत प्यार से बात करते हैं। पड़ोसी एक दूसरे का सहयोग करते हैं।
Liechtenstein में 51% कामकाज़ी आबादी का प्रतिदिन ऑस्ट्रिया, स्विट्ज़रलैंड और जर्मनी से आवागमन है। देश का लगभग 75% हिस्सा पहाड़ों से घिरा है, लेकिन बिजली के सटीक उपकरण, वैक्यूम तकनीक, इलेक्ट्रॉनिक्स और दवा सभी उपलब्ध हैं। देश की अर्थव्यवस्था काफी विकसित है।
आज इस लेख में आप Liechtenstein के बारे में सभी दिलचस्प जानकारी मिलेगी।
Liechtenstein का पुराना राजतंत्र और शुरुआती दौर :


Liechtenstein को 2003 में एक संवैधानिक जनमत संग्रह ने पूर्ण राजतंत्र बनाया। 2003 के जनमत संग्रह में राजकुमार को निरंकुश राजतंत्र के बराबर अधिकार दिए गए।
युद्धोत्तर काल में Liechtenstein की अर्थव्यवस्था इतनी मुश्किलों से गुज़री कि देश को बचाने के लिए राजवंश को अपनी बहुमूल्य कलाकृतियों को बेचना पड़ा। “लियोनार्डो दा विंची” और DC की “नेशनल गैलरी ऑफ आर्ट” कलाकृतियों का प्रमुख उदाहरण हैं। उस समय ₹43 करोड़ की कलाकृतियां बेचीं गयी थी।
1970 के दशक में राजकुमार द्वारा शुरू किए गए आर्थिक सुधारों, खासकर कॉर्पोरेट करों में भारी कटौती, ने देश को तेजी से आर्थिक विकास की ओर खींचा। तब से विकास निरंतर जारी है।
Liechtenstein की कुछ दिलचस्प बातें :


- Liechtenstein दुनिया के दो स्थलबद्ध देशों में से एक है और उसमें कोई Airport नहीं है।
इसके पास खुद की कोई सेना नहीं है फिर भी देश में शांति है। - Liechtenstein देश, GDP तालिका में शीर्ष पर है।
- यहाँ प्रत्येक व्यक्ति की वार्षिक आय 1.5 करोड़ रुपये है।
- वादुज़, लिकटेंस्टीन की राजधानी है, जिसकी जनसंख्या सिर्फ 5,668 है। जिसको 20-30 मिनट में घूमा जा सकता है।
- इस देश में सिर्फ 7 कैदी हैं और 100 पुलिसकर्मी हैं। पड़ोसियों का तालमेल बहुत अच्छा रहता है।
- यहाँ लोगों से अधिक कम्पनिया हैं। 1970 के दशक में, राजकुमार ने नीतियों में लिबर्टी के चलते कंपनियों को अधिक बढ़ावा दिया और उनसे ली जाने वाली करों में कमी की। इसके बावजूद आज ये छोटा सा देश, जो स्विट्जरलैंड के साथ सीमा साझा करता है, विकास की ओर अग्रसर है।
- एक वर्ष में 6 लाख लोग घूमने आते हैं।
- संसद भवन इसकी राजधानी में बना हुआ है। जिसमें सिर्फ 25 सीटें हैं।
- 15 अगस्त देश का राष्ट्रीय अवकाश है।
- वनो, देश का 40% हिस्सा है।
- Liechtenstein, गर्मियों में पैदल यात्रा और माउंटेन बाइकिंग, सर्दियों में स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग के लिए भी प्रसिद्ध है।
- राजकुमार हंस-एडम द्वितीय 13वीं शताब्दी की वादुज़ कैसल में रहते हैं, जो राजधानी शहर के ऊपर एक पहाड़ी की चोटी पर है।
- यहाँ एक 4 सितारा होटल भी है, जहां रहने की सुविधाएं और खाना बेहतरीन हैं।
- Liechtenstein की सबसे बड़ी नगरपालिका स्कैन है, जिसकी आधिकारिक भाषा जर्मन है।
Liechtenstein का भौगोलिक विवरण :
Liechtenstein एक यूरोपीय देश है, जो स्विट्ज़रलैंड और ऑस्ट्रिया के बीच आल्प्स में है। जिसका अपना झंडा भी है।
राजकुमार हंस-एडम द्वितीय वर्तमान में संसदीय व्यवस्था का नेतृत्व करते हैं।
लिक्टनस्टीन, स्विट्जरलैंड से पश्चिम और दक्षिण में और ऑस्ट्रिया से पूर्व और उत्तर में लगता है। यह यूरोप में चौथा सबसे छोटा देश है। इसलिए इसे Landlock Country भी कहा जाता है।












Leave a Reply