Table of Contents
ToggleJio BlackRock : 3 NFO जारी कर भारत के वित्तीय बाजार में रखा कदम, SEBI से मिली अनुमति

Black Rock के साथ Reliance Jio ने भारत में म्यूचुअल फंड शुरू किया। जिसमे 3 डेट फंड जारी किये। Jio Black Rock की यह सोची समझी योजना दिखाती है। भारत ने NFO जारी किया क्योंकि डेट फंड कम रिस्की होता है। भारत में अधिकांश लोग कम जोखिम वाले विकल्पों को चुनते हैं।
हालाँकि, Jio और Black Rock ने 2023 में ₹ 300 करोड़ का सौदा किया था।
SEBI से निवेश अनुमति मिलने के बाद Jio Black Rock ने 3 NFO लांच किए हैं। Jio ने दो प्रस्तुत किए हैं, शेष अभी प्रस्तुत करने बाकी है।
SEBI द्वारा Jio BlackRock को दिया गया प्रमाणपत्र :
NSE और BSE की एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, Jio BlackRock Investment Advisers Private Limited (JBIAPL) को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) से निवेश सलाहकार का प्रमाणपत्र मिल गया है। 10 जून 2025 को इसकी मंजूरी दी गई।
BlackRock की नई रजिस्टर्ड कंपनी के डिजिटल-फर्स्ट प्लेटफॉर्म के माध्यम से Jio व्यक्तिगत और इंफॉर्मेटिव इन्वेस्टमेंट सॉल्यूशन दे सकेगा।
जिससे यह सलाहकार और ज्वाइंट वेंचर एसेट मैनेजमेंट दोनों क्षेत्रों में प्रतिस्पर्धा करके बाजार में अपनी जगह बनाए रख सकता है।
BlackRock का कहना है, “भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते और गतिशील निवेश बाजारों में से एक है।” Jio BlackRock, अपनी स्थानीय पहुंच के साथ विश्वसनीय निवेश सलाह प्रदान करेगा। “
भारत के निवेशकों को व्यक्तिगत सटीक जानकारी मिलेगी :


अब देश के छोटे से बड़े निवेशकों को इन्वेस्टमेंट से जुड़ी सलाह Jio BlackRock Investment Advisers Private Limited (JBIAPL) डिजिटल प्लेटफॉर्म से दी जाएगी।
भारत में निवेशक व्यक्तिगत गाइड के लिए पैसा देने को राजी होते हैं क्योंकि अधिकांश लोग व्यक्तिगत गाइड चाहते हैं। ऐसा करके Jio BlackRock ने निवेशकों को बड़ी राहत दी है।
भारत के लोगो के साथ ग्लोबल ऐक्सपर्टाइज़ के साथ निवेश की जानकारी साझा की जाएगी।
NFO क्या है ? :
जब कोई संस्थान या कंपनी, कैपिटल मार्केट में नया लिक्विड फंड प्रस्तुत करता है, जिसमे निवेशकों का धन निवेश किया जाता है और हर वर्ष बाजार के हिसाब से निवेशकों को उनके निवेश पर रिटर्न्स दिया जाता है। जिससे निवेशक महंगाई को देखते हुए अपने धन को कम्पाउंड कर सकें।
NFO का फुल फॉर्म —New Fund Offer
Jio BlackRock ने एक 25 वर्षीय अनुभवशाली MD और CEO बनाया :
Jio BlackRock ने SEBI की अनुमति से भारत में वित्तीय व्यापर भी शुरू किया। लेकिन इसको सँभालने के लिए एक वरिष्ठ व्यक्ति को नियुक्त करना था। Joint Venture ने 25 वर्षीय पिलग्रेम को एडवाइजरी इकाई का मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ नियुक्त किया।
जिनके उद्देश्य से उच्च गुणवत्ता वाले निवेश उपकरण प्रदान किए जा सकें। पिलग्रेम इस एडवाइजरी में आने से पहले BlackRock में सीनियर के पद पर रह चुके हैं। उनको इसका अधिक अनुभव है, जिसका हम आकलन भी नहीं कर सकते।
Jio ने टेलीकॉम क्षेत्र में बड़े बदलाव किए, उसी तरह Jio BlackRock भी एडवाइजरी क्षेत्र में बड़े बदलाव कर सकता है।
Jio BlackRock द्वारा जारी किये गए फंड की जानकारी :


Jio BlackRock ने 3 न्यू फंड ऑफर (NFO) पेश किये जो 30 जून 2025 से 2 जुलाई 2025 तक जारी रहे थे।
- Jio BlackRock Liquid Fund
- Jio BlackRock Money Market Fund
- Jio BlackRock Overnight Fund
तीनो का विश्लेषण कुछ इस तरह है :-
Jio BlackRock Liquid Fund :
Jio द्वारा यह फंड कम अवधि में नियमित कमाई करने वाले निवेशकों के लिए जारी किया गया है। इस फंड को 91 दिनों तक चलने वाले मनी मार्केट और डेट इंस्ट्रूमेंट्स में शार्ट टर्म में निवेश किया जाएगा। निवेशक कम से कम ₹500 निवेश कर सकता है।
Jio BlackRock Money Market Fund:
Jio द्वारा यह फंड मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में थोड़े अधिक समय के लिए निवेश करेगा। साथ ही, इसका उद्देश्य निवेशकों को स्थिर और निरंतर कमाई देना है। न्यूनतम ₹500 निवेश करें। मीडियम अवधि के लिए कम जोखिम वाले निवेशकों के लिए यह अधिक लाभदायक है।
Jio BlackRock Overnight Fund :
Jio का यह निवेश बहुत जोखिम भरा है। जिसकी अवधि एक दिन है। रोजाना कमाई करना इसका लक्ष्य है। न्यूनतम निवेश ₹500 है। यह एक दिन से अधिक समय के लिए कम ब्याज दर जोखिम वाले निवेशकों के लिए अच्छा है।


Jio BlackRock का Mutual Fund बाजार में 50% लाभ हिस्सेदारी :
Jio BlackRock Asset Management, Jio Financial Services और BlackRock के बीच 50:50 जॉइंट वेंचर, ने भारत के म्यूचुअल फंड मार्केट में आधिकारिक कदम रखा है और लाभ में 50% हिस्सेदारी भी साझा कर चुकी है।
BlackRock ने ऐसा बड़ा कदम उठाया क्योंकि उसने भारत में एक बड़ा अवसर देखा।
Black Rock जैसी एडवाइजरी कपंनी, ₹ 856 लाख करोड़ से अधिक की संपत्ति के साथ दुनिया की सबसे बड़ी Asset Management कंपनी है। कई देशों की जीडीपी से अधिक है |
Blackrock का कारोबार 100 से अधिक देशों में फैला हुआ है, लेकिन कार्यालय 70 देशो में ही है और 100 से अधिक देशों में ग्राहकों के साथ वित्तीय बाजार का कार्यभार संभालती है। आने वाले समय में भारत में भी अपना व्यापार बढ़ा सकती है। जिसका पहला पढ़ाव Jio कंपनी के साथ शुरू कर चुकी है।