Table of Contents
ToggleHuajiang Grand Canyon Bridge : चीन ने बनाया दुनिया का सबसे ऊँचा पुल, 1 घण्टे का सफर सिर्फ 1 मिनट में
चीन तकनीकी के मामले में अमेरिका को टक्कर देने में लगा है। हाल ही में चीन ने अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है, दुनिया के सबसे ऊँचा पुल का निर्माण ही चीन को इस ख्याति की तरफ ले गया है।

यह पुल लंदन के गोल्डन गेट ब्रिज से नौ गुना और पेरिस के एफिल टावर से 2 गुना ऊँचा है।
इस पुल का नाम हुआजियांग ग्रांड कैन्यन ब्रिज है, जो 1 घण्टे के सफर को सिर्फ 1 मिनट में तय करने के लिए पहचाना जा रहा है।
Huajiang Grand Canyon Bridge की खासियत :
Huajiang Grand Canyon Bridge की नदी से कुल ऊंचाई 2050 फ़ीट है, जो पेरिस के एफिल टावर से 200 मीटर अधिक और 3 गुना अधिक वज़न वाला है। यह लगभग 200 मंजिला इमारत की ऊंचाई के बराबर है।
यह प्रोजेक्ट चीन की इंजीनियरिंग क्षमताओं को दुनिया के सामने जाहिर करता है। इससे ट्रेवल करने में लोगो के समय में काफी बचत होगी और इससे दुनिया भर के टटूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा।
घाटी पर यह पूरी तरह से हवा में लटका हुआ है।


Huajiang Grand Canyon Bridge के निर्माण में खर्च और क्षमता :
इस पुल के निर्माण में चीन ने 216 मिलियन पाउंड यानि 2200 करोड़ ₹ खर्च किये है। इसका कुल वजन 22000 टन है, पुल का केंद्रीय भाग 93 खंडों से मिलकर बना है।
Huajiang Grand Canyon Bridge के निर्माण प्रक्रिया 2022 में शुरू हुई तो जो अब अप्रैल 2025 में बनकर तैयार हो चुका है और जून में आम जनता इसका इस्तेमाल कर सकेंगे।
चीन ने अपना खुद का रिकॉर्ड तोड़ा :



बेईपल नदी पर बना नया ब्रिज ने रिकॉर्ड तो बनाया, लेकिन चीन ने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ा है। चीन के पास वर्तमान में दुनिया का सबसे ऊंचे पुल का खिताब है।
बेइपानजियांग पुल गुइझोऊ प्रांत में है, जो हुआजियांग ग्रैंड कैनियन ब्रिज से लगभग 320 किमी उत्तर में है। 1788 फीट ऊंचे बेइपान नदी पर बना चार लेन का पुल 2016 में पूरा हुआ था।
पर्यटकों के लिए बढ़ावा :
यह पुल गुइझोउ को एक बड़े पर्यटक स्थल के रूप में बनाएगा और गांवों को भी जोड़ेगा। यहां ठहरने की सुविधाएं, कांच का रास्ता और विश्व का सबसे ऊंचा बंजी जंप भी बनाया जाएगा।
2022 में शुरू हुआ काम अब अंतिम चरण में है।



पर्यटक पहले से ही इंतजार में है, करोड़ों रुपये खर्च करके इंजीनियरों की प्रतिभा को देखने के लिए पूरी दुनिया नज़र बिछाए हुए है।
इससे चीन पर्यटकों से करोड़ों रुपये का व्यापार भी कर सकता है, जो देश की अर्थव्यवस्था को काफी लाभ दे सकता है।
Huajiang Grand Canyon Bridge एक दुर्लभ इलाके में :
जिस क्षेत्र में Huajiang Grand Canyon Bridge बनाया गया है, उसका 92.5% हिस्सा पहाड़ी है। इस क्षेत्र में लगभग 30 हजार छोटे-बड़े पुल बनाए गए हैं। इस क्षेत्र में दुनिया के सौ सबसे ऊंचे पुलों में से आधे इसी के अंतर्गत आते हैं।
शीर्ष 5 ऊँचे पुल :
सिडू नदी पुल, चीन –
ऊंचाई: 496 मीटर (1,627 फीट)
बालुआर्टे ब्रिज, मेक्सिको –
ऊंचाई: 403 मीटर (1,322 फीट)
बालिंग नदी पुल, चीन –
ऊंचाई: 370 मीटर (1,210 फीट)
बेइपांजियांग नदी 2003 पुल, चीन –
ऊंचाई: 366 मीटर (1,201 फीट)
ऐज़हाई ब्रिज, चीन –
ऊंचाई: 350 मीटर (1,150 फीट)