fursatonline.com

Table of Contents

Time Magazine 2025 : 100 प्रभावशाली लोगो की लिस्ट में एक भी भारतीय को शामिल नहीं किया, इतिहास में 21 वर्षो में पहली बार हुआ ऐसा

Time Magazine 2025

अमेरिकी Time Magazine ने वर्ष 2025 में दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची जारी की है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, एलन मस्क और बांग्लादेश के अंतरिम प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस भी इस सूची में हैं।
लेकिन पहली बार किसी भी भारतीय को शामिल नहीं किया गया।

100 की सूची में एक भी भारतीय को शामिल नहीं किया :

Time Magazine ने 100 की सूची में दुनिया भर में प्रभावशाली लोगों को उनके नेतृत्व और प्रभाव के लिए सम्मानित किया है। इसमें मनोरंजन, व्यापार, सरकार और विज्ञान के कई नाम शामिल हैं। जिन्होंने पिछले वर्ष अपने क्षेत्र में बहुत बड़ा योगदान दिया था। इसमें अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन शामिल हैं।

पिछली 2024 की 100 प्रभावशाली सूची में आलिया भट्ट, साक्षी मलिक, सत्या नडेला, अजय बंगा, देव पटेल, जिगर शाह, अस्मा खान और प्रियंवदा नटराजन शामिल हैं, लेकिन 2025 में किसी को भी जगह नहीं मिली।

इस सूची में भारतीय मूल की रेशमा को शामिल किया गया :

रेशमा वर्टेक्स फार्मास्यूटिकल कंपनी के सीईओ हैं। मुंबई में जन्मी केवलरमानी 1988 में अमेरिका चली गईं। इनको Time Magazine 2025 शामिल किया गया है
ह जब अमेरिका गयी तब उनकी उम्र महज 11 वर्ष ही थी।
2017 में रेशमा ने वर्टेक्स फार्मास्यूटिकल्स, अमेरिका की सबसे बड़ी दवा कंपनियों में से एक में काम शुरू किया और सिर्फ एक वर्ष में उन्हें चीफ मेडिकल ऑफिसर बना दिया गया। 2020 में, वह इस कंपनी की सीईओ बनीं, जिससे वह अमेरिका की किसी बड़ी सार्वजनिक बायोटेक कंपनी का भारतीय मूल की पहली सीईओ बन गई।

शामिल होने वाले सबसे प्रभावशाली लोग:

ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर को भी इस सूची में शामिल किया गया है। राष्ट्रपति ट्रम्प और अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी इसमें शामिल हैं।
एलोन मस्क, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के करीबी बिजनेसमैन, इसमें शामिल किये गए है। नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस भी है।

Time Magazine की सूची कौन होता है शामिल :

अगर 100 प्रभावशाली लोगो की सूची में शामिल किया जाये तो दुनिया के बहुत से लोग इस लिस्ट से हमेशा बाहर ही रहेंगे।
इस सूची में शामिल होने का एक नियम है: Time Magazine हर साल 100 प्रभावशाली लोगों को शामिल करता है जो हाल ही में चर्चा में आए हैं या उन्होंने कोई बदलाव और प्रभाव किया हो।  यहाँ बदलाव या प्रभाव सकारात्मक चीजों से संबंधित है।

शी जिनपिंग और व्लादिमीर पुतिन को भी शामिल नहीं किया गया. क्योकि इन लोगो को 2022 की सूची में शामिल किया गया था।

बीते साल, साक्षी मालिक को Time Magazine की 100 प्रभावशाली सूची में जगह मिली क्योंकि उस समय पहलवानो का आंदोलन चल रहा था और ये चर्चा में थी।
मोहम्मद यूनुस के अंतरिम प्रधानमंत्री बनने से देश में हालात बदल गए।

Time magazine की सूची में सबसे अधिक कौन शामिल हुआ :

चीन के शी जिनपिंग का नाम इस सूची में सबसे ऊपर है, 13 बार
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को 11 बार शामिल किया गया है।
नार्थ कोरिया के किम जोंग उन 8 बार शामिल किया गया।
रूस के व्लादिमीर पुतिन को 7 बार शामिल किया गया
भारत के नरेंद्र मोदी ने 5 बार शामिल किया।

शी जिनपिंग (चीन) :

13 बार ( 2022, 2021, 2020, 2019, 2018, 2017, 2016, 2015, 2014, 2013, 2012, 2011, 2009 )

बराक ओबामा (अमेरिका) :

11 बार ( 2016, 2015, 2014, 2013, 2012, 2011, 2010, 2009, 2008, 2007, 2005 )

किम जोंग उन (नार्थ कोरिया) :

8 बार ( 2018, 2017, 2016, 2015, 2014, 2013, 2012, 2011 )

व्लादिमीर पुतिन (रूस) :

7 बार ( 2022, 2017, 2016, 2015, 2014, 2008, 2004 )

नरेंद्र मोदी (भारत) :

5 बार ( 2021, 2020, 2017, 2015, 2014 )

बराक ओबामा और ओफ्रा विन्फ्रे इस सूची में 11-11 बार शामिल हो चुके हैं।

और भी पढ़े :

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top