Table of Contents
ToggleTax Notice : बुलंदशहर का YouTuber, जिसकी कमाई ₹20,000 लेकिन Tax Notice ₹2.6 करोड़ का

हर व्यक्ति अपनी निजी जानकारी को किसी भी तरह से गलत उपयोग में नहीं देना चाहता है, इसलिए हमेशा अपनी निजी जानकारी की जांच करनी चाहिए।
उत्तर प्रदेश के एक YouTuber के साथ ऐसा हुआ। ₹20,000 प्रति महीने YouTube से कमाता है, लेकिन ITR भरने के बाद ₹2.6 करोड़ का Tax Notice मिला।
इसमें उस YouTuber के PAN कार्ड का गलत उपयोग किया गया। जो इस लेख में विस्तार से साझा किया जायेगा।
अगर कभी भी PAN कार्ड का गलत इस्तेमाल हो जाता है, उसके समाधान के लिए सारी जानकारी इस लेख में है। हमें ऐसा कोई भी कदम नहीं लेना चाहिए, जिसके माध्यम से हमारी निजी जानकारी को गलत तरह से उपयोग में लाया जा सके।
Youtuber की कमाई और Tax Notice पर हुआ अचंभित :


Youtuber महाराणा प्रताप सिंह, जो उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के खुर्जा का रहने वाला है। 4 वर्षों से यूट्यूब पर समाचार से सम्बंधित वीडियो बनाता था। लगभग ₹20,000 प्रति महीने की कमाई होती है। हर वर्ष ITR भी भरता था, लेकिन एक वर्ष ₹2.6 करोड़ का Tax Notice मिला।
बताते चले कि – YouTuber पूरी तरह से अचंभित था और कुछ भी समझ नहीं पा रहा था। फिर भी हिम्मत करके कड़ा कदम उठाया। Youtuber ने अचंभित होकर कहा -Tax Notice की रकम इतनी बड़ी है कि अगर पूरी संपत्ति भी बेच दूँ तो भी है भर पाऊंगा।
₹2.6 करोड़ का Tax Notice कैसे आया :
YouTuber तुरंत एक चार्टेड अकाउंटेंट (CA) से मिला। उनको सारी जानकारी बताई । CA ने पाया कि YouTuber का पैन कार्ड 7 फर्जी पंजीकृत कंपनियों से जोड़ा गया था। YouTuber अचंभित हो गया, इसलिए उसने अधिक समझने के बाद पता चला कि PAN कार्ड की जानकारी फ्रीलांसिंग, नौकरी पोर्टलों और KYC से जुड़े स्थानों पर साझा की गई थी। OTP भी लिया जाता था। मकान मालिकों और विक्रेताओं के साथ भी पैन कार्ड की जानकारी साझा की जाती थी।
Tax Notice से बचने के लिए ये किया :


YouTuber महाराणा प्रताप सिंह ने इतनी बड़ी राशि की Tax Notice मिलने पर SSP के पास जाकर शिकायत दर्ज कराई। Income Tax Department की तरफ से कुल 6 नोटिस प्राप्त हुए। जिसका जवाब महाराणा जी का CA देते थे।
SSP से शिकायत के साथ, GST विभाग में भी शिकायत दर्ज की। फर्जी कंपनियों की सूचना भी दी गई थी। फर्जी कंपनियां जो 1 तेलंगाना में, 5 दिल्ली और 1 उत्तरप्रदेश में थी।
PAN के दुरूपयोग से ऐसे बचे :


- फॉर्म 26AS और AIS की हर 3-6 महीने में जांच करनी चाहिए।
- पैन को केवल आवश्यकतानुसार ईमेल पर साझा करना चाहिए।
- फ्रीलांसर वेबसाइट, नौकरी पोर्टल और रेज्युमे पर पैन को अपलोड करना बंद कर देना चाहिए।
- जितना कम हो सके, इसे किसी और से न ही शेयर करें।
निजी जानकारी को कैसे जांचे :
यदि आप कुछ भी नहीं कमाते हैं, तो भी ITR भरना चाहिए, चाहे Nil ही क्यों न हो। ऐसा करने से हमारी शून्य आय की सूचना सरकार को मिलती है।
“शून्य ITR” व्यर्थ लग सकता है, लेकिन ये ऐसे बड़ी धोखधड़ी होने से पहले ही बचा सकता है।
अगर PAN का दुरूपयोग कही हुआ है तो ITR भरते समय आपको इसकी जानकारी मिल जाएगी। जिससे भविष्य में ऐसी कोई भी समस्या का सामना है करना पड़े।
PAN दुरुपयोग होने पर ये करे :


- पास के थाने में जाकर एफआईआर (FIR) दर्ज करना चाहिए।
- अपने मूल्यांकन अधिकारी को सूचित करना अनिवार्य है।
- ITR पोर्टल पर अपनी व्याख्या जरूर अपलोड करें।
- साथ में सहायक दस्तावेजों को भी संग्लग्न कर देना चाहिए।