Table of Contents
ToggleSultan of Brunei : 7000 कारों का कलेक्शन और सोने का बना हुआ घर, गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है नाम
Brunei एक ऐसा राष्ट्र है, जिसने तेल और गैस के व्यापार से अपने आपको समृद्ध बना लिया। दुनिया के सारे देश लोकतंत्रात्मिक प्रणाली में है लेकिन ब्रुनेई एक मात्र ऐसा देश जिसमें अभी भी राजाओ और सुल्तानों का शासन है। 78 देशो में 11वें नंबर में आना वाला समृद्ध देश है, जिसकी जनसंख्या 5 लाख है।

ब्रुनेई के सुल्तान हाजी हसनल बोलकिया, जो कि दुनिया में ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के बाद दूसरे सबसे लंबे समय तक राज करने वाले राजा हैं। अपनी समृद्धि और विलासिता के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध हैं। उनके पास दुनिया का सबसे बड़ा प्राइवेट कार कलेक्शन है, जिसकी कीमत लगभग 43000 करोड़ ₹ है।
कार का कलेक्शन इतना अधिक है जिसकी वजह से इनका नाम गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। सुल्तान की कुल संपत्ति लगभग 2.5 लाख करोड़ ₹ है। Sultan of Brunei का घर भी सोने से बना हुआ है।
ख्याति का कारण :
Sultan of Brunei का पूरा नाम, हसनल बोल्कियाह इब्नी उमर अली सैफुद्दीन तृतीय, जो 77 वर्ष के है।
उनकी कुल संपत्ति 2 लाख 88 हजार करोड़ ₹ है। Sultan of Brunei के पास प्राइवेट जहाज है, जिसका मूल्य 3 हजार 359 करोड़ रुपये है और इसमें 959 करोड़ रुपये से अधिक का सामान है, जिसमें सोने से बना वॉश बेसिन भी शामिल है।
7000 से अधिक महँगी और शानदार कार :



फरारी, लैम्बोर्गिनी, पोर्श, बेंटले, रॉल्स रॉयस, मर्सिडिज, बीएमडब्ल्यू, जगुआर, लैंड रोवर, ऑडी सहित 600 रोल्स-रॉयस कारें, 450 फरारी कार, 83 लैंड रोवर, 275 लैम्बोर्गिनी और 380 बेंटले जैसी लग्जरी गाड़ियां शामिल है।
विशेष बेंटले डॉमिनेटर SUV की कीमत लगभग 688 करोड़ ₹ है। 1990 के दशक में खरीदी गई रोल्स रॉयस कारों में से आधी सुल्तान और उनके परिवार के पास थीं।
22 कैरेट सोने का आलिशान महल :



Sultan of Brunei के महल को ‘इस्ताना नुरुल इमान पैलेस’ के नाम से जाना जाता है। 20 लाख स्क्वैयर फीट में फैला हुआ महल में 1700 से अधिक कमरें, 257 से अधिक बाथरूम, कई बड़े-बड़े स्विमिंग पूल और सैकड़ों कार पार्किंग गैराज हैं। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में इस महल का नाम है।
3 शादियाँ और चिड़ियाघर :


Sultan of Brunei ने 3 शादियां की, जिसमे हरजाह और अरिनाज नाम की रानियों को उन्होंने तलाक दे दिया था। सुल्तान अपने खुद के चिड़ियाघर में लगभग 30 बंगाल टाइगर पाल रखे हैं, साथ ही विदेशी जानवरों और पशुओं को भी रखा है। चिड़ियाघर में जानवरों को नक़ल करने, गीत गाने, बास्केटबाल खेलने और साइकिल चलाने की ट्रेनिंग दी जाती है।
सोने के प्राइवेट जेट :
सुल्तान बोइंग 747-400, बोइंग 767-200 और एयरबस A340-200 जेटों के मालिक है। हालाँकि, गोल्ड-प्लेटेड बोइंग 747-400, जिसे “फ्लाइंग “फ्लाइंग पैलेस” कहा जाता है, उनकी सबसे महंगी संपत्ति है। सोने और लालिक क्रिस्टल से सजे महंगे झूमर एयरक्राफ्ट के अंदर हैं।
Sultan of Brunei की अमीरी का रहस्य :
5 अक्टूबर 1967 को सुल्तान उमर अली सैफुद्दीन III ब्रुनेई के बादशाह बने। 1984 में ब्रुनेई को ब्रिटेन से आजादी मिली। ब्रुनेई, जिसके 80 प्रतिशत लोग मुसलमान हैं, एक मुस्लिम बहुल देश है।
ब्रुनेई में आजादी के बाद से कोई विपक्ष नहीं है और वहां कोई मजबूत नागरिक समाज नहीं है। 1962 में लगाया गया आपातकाल अब भी वहां है। यह सिक्किम की तुलना में छोटा देश है। ब्रुनेई में 14वीं शताब्दी से राजशाही है।


Sultan of Brunei, बोल्कैया को दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति माना जाता है, हालांकि ब्रुनेई दुनिया के सबसे छोटे मुल्कों में गिना जाता है। Sultan of Brunei 1980 तक वह दुनिया में सबसे अमीर व्यक्ति थे।
Forbes की रिपोर्ट के अनुसार बोल्कैया में 1.4 लाख करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। तेल और प्राकृतिक गैस भंडार की कमाई सुल्तान की आय का बड़ा हिस्सा है।
Sultan of Brunei का इतिहास:
हसनल ने 1967 में गद्दी संभाली, जब वे 21 साल के थे। वे शाही परिवार के 29वें वारिस हैं। सुल्तान का परिवार ब्रुनेई पर 600 साल से राज कर रहा है।
ऑयल रिजर्व और प्राकृतिक गैस Sultan of brunei की संपत्ति का सबसे बड़ा स्रोत हैं।


2008 में, फोर्ब्स के अनुसार, हसनल की दौलत 1363 अरब रुपए थी। 2009 के बाद से उनकी संपत्ति में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं आया है।
इसके पीछे वैश्विक मंदी के बीच ब्रुनेई की रूढ़िवादी इकोनॉमिक पॉलिसी को दोषी ठहराया गया। 1980 तक सुल्तान विश्व के सबसे अमीर व्यक्ति थे, लेकिन 1990 में ये खिताब अमेरिकी बिजनेसमैन बिल गेट्स को मिला।