fursatonline.com

Skechers

1992 में स्थापित हुई जूते बनाने वाली कंपनी Skechers को अब Investment Firm 3G Capital द्वारा खरीदी जा रही है। जिस कंपनी ने जूते के बाजार में तीसरा स्थान बरकरा रखा, आज उसको वैश्विक टैरिफ के चलते निजी कंपनी 3G Capital द्वारा अधिग्रहित की जा रही है।

एक समय ऐसा भी था जब Skechers की बिक्री में कोई अधिक इजाफा नहीं था लेकिन कंपनी ने किसी ट्रेंड्स को न अपनाते हुए, सिर्फ अपने काम पर विश्वास रखा और कंपनी को चलाने की नहीं तरकीब में लगे रहे। आज कंपनी की नेटवर्थ ₹69,000 करोड़ से भी अधिक है। वर्तमान में 3G Capital द्वारा ₹81,000 करोड़ में अधिग्रहित की जा रही है।

खास बात यह है, कंपनी का मालिक Robert Greenberg, जो अब CEO के पद पर है, उसकी अगुवाई करेंगे।
आज इस लेख में Skechers Shoes की की संघर्ष यात्रा के बारें में विस्तार से चर्चा करेंगे।  

Skechers की शुरुआत :

Robert Greenberg ने 1992 में Skechers को बनाया था। इसका मुख्यालय कैलिफोर्निया के मैनहट्टन बीच में है। स्केचर्स ने पहले पुरुषों के लिए जूते बनाए। जब बाजार में पहचान बनने लगी, महिलाओं और बच्चों के लिए भी जूते बनाए गए।
1992 से पहले, कंपनी के मालिक Robert Greenberg अपने प्रोडक्ट को खुद डिजाइन नहीं करती थी। डिस्ट्रब्यूटर के रूप में Dr. Martens बेचती थी। बाद में कुछ मतभेद हुए, जिसके परिणामस्वरूप स्केचेर्स को अपने खुद के जूते लांच करने की जरूरत पड़ी।

बाद में कंपनी ने “Chrome Dome” नामक पहला जूता अपनी कंपनी Skechers में उतारा, जो लोगों को बहुत पसंद आया।
“Chrome Dome” की खासियत थी कि या घिसा-पिटा और ग्रंज- शैली का शू था। जिसको महिलाओं और पुरुषो दोनों ने काफी पसंद किया।  

विदेशी बाजार में बढ़ी मांग:

Skechers ने 1997 में देश के बाहर अपना पहला जूता बनाया। पूर्वी यूरोप और दक्षिण-पूर्व एशिया में जूतों का उत्पादन किया और अंतर्राष्ट्रीय युवा बाजार में इनका व्यापार किया।

1998 में, Skechers ने नए ट्रेंड्स को देखते हुए अपनी बिक्री हिस्सेदारी को 15% तक बढ़ा लिया। जो लोगों की आवश्यकताओं को पूरा करने लगे |कम्पनी ने आराम, पहनने की क्षमता और शैली पर अधिक जोर दिया, जो ग्राहकों को अधिक पसंद आया। स्केचेर्स ने धीरे-धीरे 30 से ज्यादा स्टोर भी खोल डाले।

Skechers को नकलची कहा गया :

एथलेटिक जूतों के उत्पादन में कंपनी का अधिक ध्यान था। 1998 में, Skechers ने वर्ल्ड कांग्रेस सेंटर, अटलांटा में एक बड़ी जगह किराये पर ली। उसी वर्ष, कंपनी ने अपने नए डिजाइनों को मॉडलों, डांसर्स, लाइट शो और वीडियो स्क्रीन पर  इस्तेमाल करके ₹17 करोड़ खर्च किये। 
ऐसा करके Skechers ने यह दिखा दिया था कि एथलेटिक जूतों का इस्तेमाल सिर्फ खेलो तक ही सीमित नहीं है, स्ट्रीटवियर के रूप में भी उभारा। 
ऐसा करने से Skechers की मांग और लोकप्रियता दोनों बढ़ी। अपार सफलता के कारण लोगों ने इन्हें नकलची डिज़ाइन भी कहा। लेकिन वे अपनी सफलता पर ही पूरा जोर देते थे।

Skechers का चीन में विस्तार :

2007 में Skechers ने औपचारिक रूप से चीन में प्रवेश किया था। 2016 की चौथी तिमाही की आय से इस वर्ष चीन की आय दोगुनी हुई है। 2016 में कंपनी ने चीन में 30 लाख जोड़े जूते भेजे, जिसकी बिक्री से ₹90 करोड़ से अधिक की कमाई हुई। 
कंपनी ने 2000 से अधिक बिक्री केंद्रों और मज़बूत ई-कॉमर्स व्यवसाय चीन में बनाया है। स्‍केचर्स का करीब 15% रेवेन्‍यू चीन से आता है | कंपनी 2025 में 600 से अधिक स्टोर खोलने की योजना बना रही है। स्केचर्स ने ग्वांगडोंग प्रांत के डोंगगुआन में अपने अनुसंधान एवं विकास केंद्र को नवीनीकरण करने के लिए ₹1000 करोड़ का अतिरिक्त निवेश किया है।

Skechers का विस्तार और स्वामित्व :

स्केचेर्स के दुनिया भर में 5300 Retail Stores है, जिनमें से 1800 कंपनी के स्वामित्व में हैं। कम्पनी का कुल नेटवर्थ 69,000 करोड़ रुपये है। इसका विस्तार 170 देशो में है। ऑनलाइन बिक्री के मामले में तीसरे स्थान पर जानी जाती है। 2021 में ₹54000 करोड़ से अधिक की बिक्री करी।  
3G Capital, एक निवेशक कंपनी, स्केचर्स को ₹81,000 करोड़ में खरीद रही है। लेकिन वर्तमान में कंपनी की अगुवाई इसके मालिक Robert Greenberg करेंगे।

इसे भी पढ़े :

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top