fursatonline.com

Sleepwell, Sheela Foams

भारत में कई ब्रांड के गद्दे उपलब्ध हैं। लेकिन हर व्यक्ति आराम से सोना चाहता है, इसलिए अगर गद्दे की कीमत महंगी भी हो, तो भी व्यक्ति उस कीमत को देने को तैयार रहता है। उपभोक्ता की मांग पूरी करने के लिए भारत एक बड़ा बाजार है। गद्दों के मामले में SleepWell का नाम सबसे ऊपर आता है और लोगों की पहली पसंद बन गया है। SleepWell गद्दे अन्य ब्रांडों की तुलना में काफी महंगे हैं, लेकिन शरीर को काफी आरामदायक अहसास देती है। आप शायद इसके पीछे की कहानी नहीं जानते होंगे। आज ब्रांड SleepWell, शीला गौतम द्वारा शुरू किया गया “Sheela Foams” है।

आज इस लेख में SleepWell की संघर्ष यात्रा के बारें में विस्तार से चर्चा करेंगे।

Sheela Foams की नींव :

Sheela Foams की शुरुआत शीला गौतम द्वारा की गयी थी। उस समय शीला गौतम की उम्र महज 39 वर्ष की थी। शीला गौतम ने स्नातक और परास्नातक की पढ़ाई लखनऊ से की थी। नका पढ़ाई में मन कम लगता था और व्यवसाय की तरफ अधिक दिलचस्पी थी। फिर भी उन्होंने पढ़ाई के साथ व्यवसाय शुरू किया और 1971 में Sheela Foams नाम से ब्रांड बनाया।
इस व्यवसाय के पीछे की कहानी शुरू होती है, सोने में होने वाली परेशानी से।

भारतीय बाजार में काफी गद्दे उपलब्ध थे, लेकिन सारे सूती गद्दे थे। उनमे शरीर को कोई सपोर्ट नहीं मिलता था और जल्दी ख़राब भी हो जाते थे। सुबह उठकर लोगों को दर्द रहता था। सोकर उठने में भी थका हुआ महसूस करते थे। फिर क्या था शीला गौतम ने इस समस्या को बारीकी से समझा और Sheela Foams नाम से अपना गद्दा उतारा। लोगों को इतना पसंद आया कि इसकी मांग जल्द ही बढ़ने लगी। कीमत अधिक थी, लेकिन लोगों को आराम की जरूरत थी। 

Sheela Foams कैसे बना "Sleepwell" :

Sheela Foams नामक ब्रांड ने बाजार में मजबूत पकड़ बनाई थी। Sheela Foams एक फोम यानि गद्दे के अंदर लगने वाली चीजों के निर्माण के लिए जानी जाती थी, जो पॉलीयूरेथेन (पीयू) फोम बनाती थी। लेकिन अब जरूरत थी कि कोई ऐसा नाम जो एक बड़े ब्रांड के रूप में उभरे और उसी नाम से बाजार में जाना जाये।
“Sleepwell” ब्रांड 1994 में लांच हुआ था। गद्दे की मांग इतनी बढ़ी कि वर्तमान में ₹5000 से ₹1.8 लाख तक की कीमत के गद्दे उपलब्ध हैं। शीला फोम न सिर्फ गद्दे निर्माण करता है बल्कि अन्य फोम आधारित गद्दों या घरेलू उत्पादों का निर्माण भी करता है जैसे फेदर फोम भी बनाती है।

Sleepwell का विस्तार :

वर्तमान में Sleepwell के भारत में रिटेल आउटलेट 4000 से भी अधिक है और पूरी दुनिया में ब्रांड के रूप में 6000 तक है। Sleepwell ने भारतीय बाजार में पकड़ इतनी मजबूत बनायीं कि सबके जुबां में सिर्फ गद्दों के लिए Sleepwell का ही नाम आता है। इस ब्रांड की 10 से अधिक विनिर्माण इकाईयां भारत भर में हैं। साथ ही ऑस्ट्रेलिया में भी एक संयत्र है।
Sleepwell द्वारा फैलाया गया डीलर नेटवर्क ही इनके व्यवसायिक संचालन को अधिक मजबूत बनाता है। इसके माध्यम से बिना किसी बाधा के ग्राहकों से सीधा संपर्क रहता है।

कंपनी भारत के बाजार के अलावा ऑस्ट्रेलिया और स्पेन में भी मौजूद है। सबसे अधिक मांग भारत के दक्षिण राज्यों से रहती है। कंपनी का 18% मांग सिर्फ दक्षिण राज्यों से आती है।

Sleepwell एक प्रीमियम प्रोडक्ट है, जिसने भारत में अच्छी पकड़ बनायीं और कंपनी को ₹15,700 करोड़ की नेटवर्थ तक पहुंचाया।

इसे भी पढ़े :

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top