Table of Contents
TogglePM Kisan Samman Nidhi Yojana : जाने कब आएगी अगली क़िस्त, इस योजना के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ पात्रता चेक करे

किसानों के लिए एक योजना जिससे उन्हें सरकार की तरफ से कुछ फायदा मिल सके। केंद्र सरकार द्वारा कल्याणकारी योजना, किसान सम्मान निधि योजना ( PM Kisan Samman Nidhi Yojana )।
2019 में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में इसे शुरू किया गया था। भारत के करोड़ों किसानों ने अब तक इसका लाभ भी उठाया है।
इस योजना के अंतर्गत सभी छोटे-छोटे किसान आते हैं। इस योजना का एकमात्र उद्देश्य किसानों को कर्ज से छुटकारा दिलाना है।
माना जाता है कि यह योजना विश्व की सबसे बड़ी कैश ट्रांसफर प्रणाली है। जिसमें केंद्र सरकार ने किसानों के सीधे बचत खाते में करोड़ों रुपये भेजे हैं।
आज का लेख PM Kisan Samman Nidhi Yojana का व्यापक विश्लेषण और आपके साथ साझा किया जायेगा।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana को ऐसे समझे :
प्रधानमंत्री द्वारा किसानो को कर्जमुक्त करने के लिए उठाया गया खास कदम था। जिसको 24 फरवरी 2019 में लाया गया।
इसके अंतर्गत किसानो को ₹ 6000 प्रत्येक वर्ष दिए जाते है, जो ₹ 2000 प्रत्येक चार महीनो में उनके खातों में ट्रासंफर किया जाता है। वर्ष में 3 किस्तों में खातों में पहुँचता है। इस योजना का उद्देश्य छोटे और मंझोले किसानो को आर्थिक मदद पहुँचाना है।
भारत सरकार ने 9 अगस्त 2020 को योजना की छठी क़िस्त भेजी थी, जो लगभग 8.5 करोड़ किसानो तक पहुंची थी।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana का उद्देश्य :


भारत की अर्थव्यवस्था में कृषि का बहुत बड़ा योगदान है, जिसका महत्व आम लोग जानते हैं। सरकार भी किसानो के हित में योजनाए निकालती है। सरकार ने PM Kisan Samman Nidhi Yojana को छोटे किसानों (जो छोटे स्तर पर जमीन उपजाऊ करके फसल तैयार करते हैं) के लिए बनाया था। इस योजना से उनके लिए लाभ हुआ।
देश में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में व्याप्त सामाजिक-आर्थिक असमानताओं के कारण, कृषक समुदाय अक्सर आर्थिक समृद्धि से जूझते रहे हैं।
- किसानों को आर्थिक रूप से मदद करना,
- देश में कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाना,
- किसानों की आय बढ़ाना और साहूकारों के महंगे कर्ज से बचाना |
PM Kisan Samman Nidhi Yojana में आवश्यक दस्तावेजों के साथ कौन शामिल हो सकता है:
देशभर के छोटे और मंझोले किसान
वे किसान, जिनके पास 5 एकड़ से कम कृषि योग्य खेती हो।
अगर परिवार में 1 सदस्य से ज्यादा किसान है और उनके पास खेती है, वो भी इस योजना के पात्र है।
जरूरी दस्तावेज़ :
- आधार कार्ड
- जमीन के दस्तावेज (खतौनी/खसरा नंबर, जमीन का रिकॉर्ड)
- बैंक खाते का विवरण (IFSC कोड, खाता संख्या, ब्रांच का नाम)
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज की फोटो

आवेदन करने से पहले PM Kisan Samman Nidhi Yojana के योग्यता का पता लगाएं :


- आवेदक संवैधानिक पद पर नहीं है।
- वर्तमान या पूर्व में नेता या सरकारी कर्मचारी नहीं हो।
- ₹ 10,000 से अधिक की पेंशन लेने वाले कर्मचारी पात्र नहीं हैं।
- आयकर भरने पर योग्यता नहीं होगी।
- खेती की जमीन किसी संगठन या कंपनी के नाम पर न हो
PM Kisan Samman Nidhi की क़िस्त को इस तरह जानें :
20वीं क़िस्त 31 जुलाई से पहले आने की संभावना है, लेकिन वेबसाइट के माध्यम से ऐसे चेक करे। जिससे आपको कन्फर्म हो जाये, की आपके खाते में ₹ 2000 की क़िस्त आने वाली है।
STEPS :
- PM Kisan Samman Nidhi पोर्टल पर ऊपर दाये कार्नर पर Know Your Status पर क्लिक करे।
- रजिस्ट्रेशन संख्या और कैप्चा कोड डाले।
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आये OTP को दर्ज करे।
- एक पेज खुलेगा जिसमे Personal Information, Eligibility Status और Latest Installment की डिटेल्स दिखेगा।

यदि Eligibility Status में Land Seeding के सामने ग्रीन टिक और e-KYC status में ग्रीन टिक के साथ Yes लिखा है, तो खाते में क़िस्त जरूर आएगी।