Table of Contents
ToggleMark Cuban : ऐसा उद्यमी जिसने कई व्यवसायों को बनाकर बेचा और फिर पैसे को नए व्यवसायों में लगाकर कर ₹ 49000 करोड़ की नेट वर्थ बनायीं, अब शार्क टैंक के जज

1958 में, पेंसिल्वेनिया के पिट्सबर्ग में जन्मे Mark Cuban का यहूदी मज़दूर-वर्ग परिवार में पालन-पोषण हुआ था। उनके पिता नॉर्टन क्यूबन है। जिन्होंने ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में काम करके घर का खर्च चलाते थे।
पहले Mark Cuban के दादा का प्रवास क्षेत्र रूस था, तब उपनाम में “चेबेनिस्की” शब्द का इस्तेमाल करते थे लेकिन अमेरिका लौटने के बाद से ही उपनाम बदलकर “क्यूबा” कर लिया था।
Mark Cuban ने पेंसिल्वेनिया के माउंट लेबनान से हाई स्कूल की और कम उम्र में भी वह पार्ट-टाइम जॉब करके पैसे कमाने के लिए लिए तैयार रहते थे।
एक जोड़ी जूते के लिए कचरे के बैग बेचे :


12 वर्ष की उम्र में, उन्होंने रास्ते की दुकान में स्पोर्ट्स स्नीकर्स देखे। जो उन्हें बहुत अच्छा लगा, लेकिन पैसे की कमी के चलते उसे लेने में असमर्थ थे।
12 वर्ष की उम्र में Mark Cuban ने उन जूतों को खरीदने के लिए कचरे के बैग बेचे। वह इसे घर-घर जाकर करते थे। इन्होने यही से व्यापार के गुर सीखे।
कुछ साल बाद ही टिकट और सिक्के बेचकर पैसे कमाए।इन सबसे इन्होने काफी अनुभव किया कि उद्यम का सबसे मजबूत आधार क्या है।
"माइक्रो सॉल्यूशंस" नाम की कंपनी बनायीं और ₹ 51 करोड़ में बेचीं :


Mark Cuban ने इंडियाना यूनिवर्सिटी ऑफ ब्लूमिंगटन से स्नातक करने के बाद पिट्सबर्ग वापस चले गए। वही एक बैंक में जॉब करने लगे। Mark Cuban की विचारधारा इतनी व्यापक थी कि वह अपने घर या शहर तक सीमित नहीं रहना चाहते थे। आखिर, 1982 में वे अपने घर छोड़कर डलास चले गए, जहां उन्होंने काफी अवसरो को भुनाया।
Mark Cuban को डलास में ही एक सॉफ्टवेयर कंपनी में नौकरी मिली। उन्होंने सॉफ्टवेयर बेचना शुरू किया क्योंकि वहाँ अधिक काम था। अवसरों को पाकर उनके पास अनुभव की कमी नहीं थी।
जॉब के साथ ही उन्होंने “माइक्रो सॉल्यूशंस” नामक खुद का परामर्श व्यवसाय शुरू किया। कंप्यूटर और उसके सॉफ्टवेयर की समझ इतनी अधिक हो गयी थी कि व्यवसाय को आगे बढ़ने में अधिक समय न लगा। 1990 तक, उन्होंने अपनी फर्म को इतनी ऊंचाइयों तक ले गए और ₹ 51 करोड़ की भारी रकम में CompuServe को बेच दिया।
"ऑडियोनेट" कंपनी को करोड़ो में बेचा :


वर्ष 1989 में स्थापित हुई कंपनी “ऑडियोनेट” | जिसके संस्थापक कैमरन क्रिस्टोफर जैब थे। कंपनी का काम – शहर के बाहर होने वाले खेलो को सुना जा सके। 1994 में जैब की मुलाकात टॉड वैगनर से हुई। वैगनर ने जैब को Mark Cuban से मिलवाया। Mark Cuban को सॉफ्टवेयर में अच्छी पकड़ थी और उनके पास पर्याप्त धन था।
- उन्होंने 8.5 लाख ₹ के बदले कंपनी का 2% अधिग्रहण किया। Mark Cuban अपने अल्मा मेटर से, इंडियाना विश्वविद्यालय के बास्केटबॉल खेलों को सुनना चाहते थे। इसके लिए कंपनी में और अधिक काम की जरूरत थी।
- Mark Cuban ने Wagoner से सौदा किया कि Jab को कंपनी का 10% के साथ ₹ 2 लाख मासिक वेतन मिलेगा, लेकिन मैं (Mark Cuban) पूरी तरह से कंपनी पर नियंत्रण रखूँगा।
- सितंबर 1995 में, Mark Cuban ने कंपनी का नाम बदलकर AudioNet.com रखा। KLIF से संकलित सिग्नल को Cuben ने इंटरनेट पर स्ट्रीम किया।
- 1998 में, ऑडियोनेट का नाम बदलकर Broadcast.com कर दिया। व्यापार के पहले दिन शेयर की कीमत 250% बढ़ गई।
- 1 अप्रैल 1999 में Yahoo ने Broadcast.com को ₹ 49000 करोड़ के स्टॉक में अधिग्रहण की घोषणा की। इस अवसर का लाभ उठाकर, Mark Cuban ने अधिकतर शेयर Yahoo को बेच दिया, जिससे उसे ₹ 850 करोड़ से अधिक की कमाई हुई।
NBA टीम यानी Dallas Mavericks पर निवेश किया :


Mark Cuban खेलो के बहुत शौक़ीन थे। NBA टीम यानी डलास मावेरिक्स खरीदी, जिसको 1998 के समय में वित्तीय परिस्थितियों साथ औसत दर्जे के खिलाड़ियों और कोचों के साथ खराब स्थिति में थी। 2000 में Mark Cuban ने Dallas Mavericks पर अपना निवेश किया। आगे चलकर टीम ने 2006 में NBA फाइनल में पहुंची और 2011 में एकमात्र NBA चैंपियनशिप बनी।
"HDnet" को लांच किया :
Mark Cuban और उसकी सहयोगी फिलिप गार्विन ने 2001 में “HDnet” शुरू किया। जो एक बहुत ही स्थिर नेटवर्क है। एकमात्र नेटवर्क है जो डिजिटल प्रसारण की सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता देता है। उच्च गुणवत्ता वाले ऑडियो और वीडियो डेटा को भेजने और प्राप्त करने के लिए बनाया गया है। इसको लांच का मुख्य कारण था कि वीडियो और ऑडियो सामग्री, जैसे फिल्मों, टीवी शोओं और गेमों को घर के विभिन्न उपकरणों पर आसानी से स्ट्रीम किया जा सके।
"2929" एंटरटेनमेंट की शुरुआत :


Mark Cuban ने अपने पूर्व पार्टनर Todd Wagner के साथ मिलकर “2929” एंटरटेनमेंट कंपनी भी बनाई। वैगनर ने 50 से अधिक फिल्मों का निर्देशन या निर्माण किया है, जिसमें ऑस्कर® नामांकित Good Night, and Good Luck और Enron: The Smartest Guys in the Room भी शामिल हैं। अकीला एंड द बी, वी ओन द नाइट, द रोड, प्लीज स्टैंड बाय, द चाइना हसल और सेरेना अन्य 2929 रिलीज़ में शामिल हैं।
Mark Cuban लगातार 13 सीजन तक शार्क रहे :


2009 में शार्क टैंक की शुरुआत हुई। जो एक अमेरिकी रियलिटी शो है। जिसमें Mark Cuban को शार्क (निवेशक) के रूप में नियुक्त किया गया था। Cuban की लोकप्रियता इस शो से बढ़ी। मार्क एक व्यवसायी थे, इसलिए वह अपने विचारों और सलाह को नए व्यवसायों में शामिल करना चाहते थे।
Cuban ने इस शो में नेता बनकर लगातार 13 सीजन नए व्यवसायी से संपर्क रखा कुछ नया सीखा और सलाह भी दिया | सीजन 3 से 15 तक लगातार शो में शार्क के रूप में काम किया।
Mark Cuban ने मई 2015 तक, शार्क टैंक के 111 एपिसोड में 85 सौदों पर कुल ₹170 करोड़ का निवेश किया।