fursatonline.com

Table of Contents

Mankind Pharma : एक मरीज को दवा के लिए गहने बेचते देखा, आज ₹ 90,000 करोड़ की फार्मा कंपनी खड़ी कर दी

Mankind Pharma

हर असंभव सपना मेहनत और लगन से पूरा हो सकता है। जीवन में कई चुनौती आती हैं, लेकिन उन्हें पार करके सफलता मिलती है। उसका मजा ही अलग है। Mankind Pharma के संस्थापक Ramesh Juneja के साथ भी ऐसा हुआ।
ऐसी कंपनी मेरठ के दो भाइयों ने मिलकर बनाई थी। अन्य कंपनियों के उपभोक्ताओं को अपनी तरफ आकर्षित किया। कीमत में बदलाव करने से ग्राहक उनकी कंपनी की तरफ आने लगे। कम पैसे में वही गुणवत्ता, जो उनको अधिक पैसे देकर मिल रही थी।
मेरठ के दो भाइयों Ramesh और Rajeev Juneja ने अपनी खुद की कंपनी बनाने का फैसला किया।

उन्हें सफलता से पहले काफी हार और निराशा का सामना करना पड़ा, पहली कंपनी भी बंद करनी पड़ी। लेकिन फिर भी कदम पीछे न लेते हुए अपने प्रयास में लगे रहे और आज ₹ 90,000 करोड़ से अधिक की कंपनी बनायीं।

रमेश जुनेजा ने एक Medical Representative की जॉब करी :

Ramesh Juneja ने मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने के बाद 1974 में एक फार्मा कंपनी में Medical Representative (MR) के रूप में काम किया।  दवाओं को डॉक्टर से रिकमेंड कराने के लिए घंटों इंतज़ार करना पड़ता था। कभी तो डॉक्टर फ्री न होने पर मुलाकात नहीं हो पाती थी।  समय में संघर्ष को इतना करीब से देखा, फिर भी काफी समय काम किया। 
रमेश जुनेजा ने कंपनी में कुछ समय काम करने के बाद Lupin Pharma में काम किया। 8 वर्षों तक काम करने के बाद उन्होंने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर एक कंपनी खोली। जो असफल रही।

गहने बेचकर दवा लेने की घटना को देखकर कंपनी बनायीं :

MR के रूप में काम करने के दौरान वे इस क्षेत्र के बारे में काफी गहराई से जानते थे। लेकिन एक घटना ने उनका मन बदल दिया और खुद की कंपनी बनाने का निर्णय लिया।
Ramesh Juneja केमिस्ट की दुकान के पास खड़े होकर उसे अपनी दवा बारें में बता रहे थे। वही एक शख्स आया, जिसे अपने मरीज के लिए दवा की आवश्यकता थी। दवा के लिए घर के चाँदी के गहने तक दे रहा था। रमेश ने इस घटना को देखकर फैसला किया कि दवा सस्ती बनाएंगे, ताकि लोगों के बजट में रहें और दवा खरीदने के लिए किसी को अपने गहने बेचने की नौबत नहीं आई।
दोस्त के साथ मिलकर बेस्टोकेम कंपनी बनायीं, लेकिन वह सफल न रही।

बेस्टोकम की असफलता, Mankind Pharma की शुरुआत :

1994 में बेस्टोकेम की विफलता से बहुत कुछ सीखा था। उन्होंने अब Mankind Pharma को अपने भाई Rajeev Juneja के साथ मिलकर नींव रखी।
Mankind Pharma को सफल बनाने के लिए एक योजना बनाई। बाजार में सस्ती कीमतें में दवाएं, आक्रामक मार्केटिंग और बिक्री पिच के साथ काम किया।
Mankind Pharma ने 25 मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव को अपने साथ जोड़ा और बाजार में खूब प्रचार किया। 
कंपनी ने कुल ₹ 50 लाख के साथ इस कंपनी की नींव रखी थी, जिसमे भाई का पूरा सहयोग था।

पूरी रणनीति के साथ, कंपनी ने पहले ही वर्ष में अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी पूरी लागत वसूल कर ली, कंपनी की वैल्यूएशन को ₹ 4 करोड़ तक ले गए। 

डॉक्टर की बिना सलाह वाले प्रोडक्ट से लाभ कमाया :

Mankind Pharma ने बाजार में अच्छी पकड़ बना रखी थी, लेकिन वह चाहती थी कि बाजार में बिना डॉक्टर की सलाह के उत्पाद बनाकर अच्छा लाभ कमाया जा सके।
मल्टीविटामिन हेल्थओके, गैस-ओ-फास्ट (एंटासिड), एक्नेस्टार (स्किन ब्रांड), मैनफोर्स कंडोम (ओरल कॉन्ट्रासेप्टिव), Prega News और अनवांटेड 72 जैसे प्रसिद्ध उत्पादों को लेकर Mankind Pharma ने बाजार में अपनी अलग ही पकड़ बनाई।
Prega News की मदद से लड़कियां और महिलाएं काफी आराम महसूस करने लगी। बिना डॉक्टर के पास जाना, प्रेगनेंसी का पता करना बहुत फायदेमंद साबित हुआ।
Mankind Pharma जो पहले ₹ 500 करोड़ की वैल्यूएशन पर थी अब ₹ 1000 करोड़ की वैल्यूएशन पर पहुंच गयी।

IPO लांच किया, 100 से ज्यादा देशो में विस्तार और कुल नेटवर्थ :

Mankind Pharma अपने बिक्री का लगभग 97% घरेलू मार्केट से प्राप्त करती है। कंपनी ने लाइफस्टाइल बीमारियां जैसे BP और शुगर की भी दवाएं बनायीं।
2015 तक कंपनी ने अपना चरम हासिल किया और टर्नओवर ₹ 5000 करोड़ तक पहुंचाया।  2022 में Forbes की सबसे अमीर भारतीयों की सूची में 44वें स्थान पर आ गया।
Mankind Pharma ने 25 अप्रैल 2023 को अपना IPO जारी किया। इससे कंपनी ने और ₹4,326 करोड़ जुटाए।
₹7782 करोड़ के रेवेन्यू के साथ यह देश की चौथी सबसे बड़ी फार्मा कंपनी बन गई।

Mankind Pharma अपने उत्पादों को 100 से ज्यादा देशों में बेचती है। कंपनी फार्मेसी के अलावा FMCG और OTC सेक्टरों में भी अपना विस्तार कर रही है। वर्तमान मार्केट वैल्यू 90,000 करोड़ रुपये से भी अधिक है।

इसे भी पढ़े :

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top