Table of Contents
ToggleLarry Ellison : एक ही दिन में Tesla के मालिक एलन मस्क को पछाड़ अरबपति की सूची में प्रथम स्थान हासिल किया

बीते दिनों, दुनिया के अमीरों की सूची में एलन मस्क का नाम दूसरे स्थान पर पहुंच गया, जबकि कुछ समय पहले तक मस्क का नाम प्रथम स्थान पर ही था। हालाँकि, इनका स्थान Larry Ellison ने हासिल कर लिया। रईस अरबपति की सूची में सबसे ऊपर Larry Ellison का नाम है।
एलन मस्क, जो कि 2021 में प्रथम स्थान हासिल किया था। तब से कुछ ही समय के लिए अमेज़ॉन के फाउंडर जेफ़ बेजोस और एलवीएमएच के फाउंडर बर्नार्ड अर्नोल्ट द्वारा स्थान में परिवर्तन हुआ। कई बार उतार-चढ़ाव के साथ ही टेस्ला के फाउंडर एलन मस्क लगातार एक वर्ष तक शीर्ष पर रहे। अब Larry Ellison ने इन्हे पछाड़ा। लैरी एलिसन की नेटवर्थ में महज 24 घंटे में 101 अरब डॉलर का इजाफा हुआ |
इस लेख में Larry Ellison के व्यवसाय से जुड़ी सारी जानकारी आपके साथ साझा की जाएगी।
आखिरकार, Larry Ellison ने पहला स्थान कैसे हासिल किया :
Larry Ellison ओरेकल के अध्यक्ष व फाउंडर है। हालाँकि, ओरेकल कंपनी में तीन लोग फाउंडर के रूप में स्थान हासिल करते है और Larry Ellison के पास ओरेकल कंपनी के 40% शेयर रखते है। एलिसन की कुल संपत्ति 395 अरब डॉलर के पार पहुंच गयी।
इनके शेयरों में ऐतिहासिक तेजी देखी गयी। दरअसल, कंपनी के शेयर एक ही दिन में 41% की बढ़ोत्तरी दर्ज कर गए। एलिसन की इस उछाल से पहले मस्क की नेटवर्थ 385 अरब डॉलर थी, जहा एलिसन की नेटवर्थ 395 अरब डॉलर पहुंच गयी।
ऐसा वर्ष 1992 के बाद पहली बार हुआ कि एक ही दिन में वृद्धि दर्ज हुई। बढ़ोत्तरी के साथ ही ओरेकल का बाज़ार मूल्यांकन 947 अरब डॉलर तक पहुंच गया।
Larry Ellison द्वारा स्थापित बिज़नेस का सफर :


वर्तमान में Larry Ellison की उम्र 81 वर्ष है, जिन्होंने ओरेकल की स्थापना की। शुरू की पढ़ाई शिकागो विश्वविद्यालय से की और ये अमेरिका के रहने वाले है। उद्यमिता की उत्सुकता ने उन्हें डिग्री की पढ़ाई से पीछे खींच लिया और पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी।
1977 में ही Larry ने बॉब माइनर और एड ओट्स के साथ मिलकर सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट लैबोरेट्रीज (SDL) की स्थापना की। जिसको बाद में ओरेकल का नाम देकर स्थापित किया। “Oracle” कंपनी 1986 में शेयर मार्केट में लिस्ट हुई।
Oracle आखिर करती क्या है और Larry Ellison का स्थान ? :
ओरेकल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम के लिए अधिक चर्चा में रहती है। जिसका पूरी दुनिया में बड़े पैमाने में उपयोग किया जाता है। Ellison ने लगभग 37 वर्षो (1977-2014) तक CEO के रूप में कार्य किया है और 2014 में सीईओ के पद से इस्तीफा दिया । लेकिन अब वे इसके चेयरमैन और मुख्य तकनीकी अधिकारी (CTO) के रूप में कार्यान्वित है। कंपनी के 40% हिस्सेदारी एलिसन खुद रखते है और उसके मालिक भी है।
