fursatonline.com

Labubu Doll, Pop Mart

एक ऐसी Doll, जो पहले से ही बाजार में थी लेकिन वर्चस्व नहीं था |अब दुनिया भर में मशहूर हो गई। Labubu Doll रातों-रात इतनी लोकप्रिय हो गई कि उसे बाजार में करोड़ों में खरीदा गया। 
मॉन्स्टर सीरीज ने इस डॉल को बनाया था। चीन की प्रसिद्ध कंपनी पॉप मार्ट ने इसका निर्माण किया था। इसका डिज़ाइन Hong Kong के प्रसिद्ध कलाकार कासिंग लुंग ने किया था। इसका डिज़ाइन कुछ डरावना, राक्षस जैसा लगता है। जिसके दांत बाहर की ओर निकले हुए है। 

यह इतना लोकप्रिय हुआ कि इसकी बिक्री करोड़ों में हुई। कुछ समय पहले चीन के बीजिंग में एक Labubu Doll की नीलामी ₹1.2 करोड़ में हो गयी। तब से, कंपनी और Doll ने दुनिया भर में वायरल होकर हड़कंप मचा दिया।
जो कंपनी पहले कम बिक्री करती थी, आज अचानक करोड़पति बन गई। Labubu Doll से जुड़ी हर जानकारी इस लेख में दी जाएगी।

Pop Mart कंपनी द्वारा Labubu Doll निर्माण का इतिहास :

Wang Ning ने 2010 में Pop Mart बनाया था। उस समय वांग निंग ने एक छोटे से दुकान से खिलौने बेचना शुरू किया था।
Labubu Doll को 2015 में हांगकांग के प्रसिद्ध कलाकार Kasing Lung ने डिज़ाइन किया था। नॉर्डिक परियों की कहानियों से प्रेरित होकर, इस डॉल को एक काल्पनिक चरित्र बनाया गया था।
Kasing Lung ने पोप मार्ट के सीईओ Wang Ning के साथ मिलकर इस डॉल को अपनी कंपनी से निर्माण किया और मार्केटिंग करके इसका वर्चस्व बनाया। इसकी सबसे बड़ी खासियत है, ये डॉल जितना डरावना है उतना ही प्यारा और स्टाइलिश भी है।

Pop Mart कंपनी की लोकप्रियता की हकीकत :

वर्ष 2015 में पोप मार्ट ने कासिंग लुंग के साथ समझौता कर लिया था और कंपनी में इसका निर्माण होने लगा। Labubu Doll की बिक्री धीरे-धीरे बढ़ने लगी थी।
2020 में, पोप मार्ट ने चीन के स्टॉक मार्केट एक्सचेंज में खुद को लिस्ट करायापहले ही दिन शेयरों में 79% की वृद्धि हुई। पहली बार था जब कंपनी ने अपना नाम कमाया था। फिर कंपनी ने खुद का ग्लोबल विस्तार भी किया। यॉर्क, लंदन, टोक्यो और सियोल जैसे शहरो में अपना स्टोर खोला और थीम पार्क भी लांच किये। जिससे इसे प्रसिद्धि हासिल हुई।

2024 तक, कम्पनी का नेट प्रॉफिट 188% तक बढ़ा। कुल बिक्री भी दोगुना होकर ₹15,000 करोड़ तक पहुंच गई।
पोप मार्ट का मशहूर होने के पीछे सबसे बड़ा नाम Labubu Doll था।

Labubu Doll ₹1.2 करोड़ का बिका :

Labubu Doll की लोकप्रियता ने दुनिया भर में एक अलग पहचान बनाई है। नीलामी में डॉल ₹1.2 करोड़ में बेचा गया, जो हैरान करने वाला है।
Doll की लोकप्रियता बढ़ी क्योंकि यह मानव आकृति की तरह बनाया गया था।
131 सेमी लम्बा मिंट ग्रीन लबुबु डॉल की कीमते भी अब काफी बढ़ने लगी है। ₹16,000 से ₹60,000 तक इनकी कीमतों में वृद्धि हुई है। लोगो को डॉल के सीमित संस्करण और अनूठे डिजाइन बहुत अच्छा लगा। 5 फ़ीट लम्बी Labubu Doll को नीलामी ₹1.2 करोड़ की कीमत पहुंच गयी।

पोप मार्ट की रणनीति भी इसके पीछे थी। पोप मार्ट कंपनी ने डॉल को बंद बॉक्स में डालकर बोली लगाई। लोगो को पता नहीं था कि “ब्लाइंड बॉक्स” में कौन से रंग का डॉल हो सकता था। डिजाइन का भी पता नहीं था।

इस तरह नीलामी में कीमत बढ़ती गयी और  ₹1.2 करोड़ तक पहुंच गयी |

Labubu Doll की मदद से Wang Ning अमीरों की सूची शामिल :

सोची समझी रणनीति, जिसमें डॉल को बॉक्स में डालकर लोगो के सामने पेश किया गया।  लोगो ने ₹4000 के डॉल की वैल्यू को ₹1 लाख तक पहुंचाया। 
Pop Mart के 38 वर्षीय संस्थापक Wang Ning ने अपनी नेटवर्थ को जून 2025 तक ₹1.94 लाख करोड़ पहुंचाया।
प्लास्टिक से बने खिलौनों के मालिक ने आज इतना बड़ा मुकाम हासिल किया। Wang Ning को चीन के Top 10 सबसे अमीर लोगों की सूची में स्थान मिला।
Wang Ning की संपत्ति एक दिन में ₹13,663 करोड़ तक पहुंची, सिर्फ Labubu Doll की प्रसिद्धि से।
Wang Ning ने संपत्ति के मामले में भारत के मुकेश अम्बानी और अडानी को भी पछाड़ चुके है। 

इसे भी पढ़े :

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top