Table of Contents
ToggleIndia’s Richest Spiritual Gurus’ Networth : भारत के 10 आध्यात्मिक गुरु, जिनकी नेटवर्थ करोड़ो में

भारत में अनेक आध्यात्मिक गुरु हैं। अपने विचारों को प्रसंशकों के सामने कुछ छोटे स्तर पर प्रकट करते हैं और कुछ राष्ट्रीय स्तर पर। सद्गुरु से लेकर बाबा रामदेव तक, सभी आध्यात्मिक गुरु अमीर कहे जाते हैं। साथ ही, इनकी नेटवर्थ का जानना भी काफी जरूरी है। ये अपने अनुयायियों को अधिक प्रभावित करते हैं। इसी प्रभाव से प्रभावित करके लोगो द्वारा किये गए दान से काफी धन, संपत्ति अर्जित की है।
आज इस लेख में बाबा रामदेव, सद्गुरु या स्वामी नित्यानंद हो, इनकी नेटवर्थ के बारे में चर्चा की जाएगी और जिसकी जानकारी आपके साथ साझा की जाएगी।
सद्गुरु जग्गी वासुदेव (Sadguru’s Networth) :
ईशा फाउंडेशन के संस्थापक, जिनकी लोकप्रियता की पहचान पूरे हिंदुस्तान में है। सद्गुरु आध्यात्मिकता की अपनी व्यवहारिक दृष्टिकोण के लिए अधिक प्रसिद्द है। उनके द्वारा स्थापित ईशा फाउंडेशन योग केंद्र, शैक्षणिक संस्थान और पर्यावरणीय परियोजनाएँ चलाता है।
प्रसिद्धि की अधिकता के साथ ही ये सोशल मीडिया पर भी अधिक एक्टिव रहते है। जहा पर 2022 में इनके इंस्टाग्राम पर 85 लाख से अधिक, फेसबुक पर 52 लाख और ट्विटर पर 39 लाख से अधिक फॉलोअर्स थे।
इन आंकड़ों के माध्यम से ये वैश्विकता के स्तर को भी दर्शाते है। 2023 में इनके पास अनुमानित कुल संपत्ति लगभग ₹18 करोड़ आंकी गयी थी।

बाबा रामदेव (Baba Ramdev’s Networth) :

पूरे भारत में योग गुरु के रूप में जाना जाता है। इनके द्वारा प्रस्तुत की गयी औषधी लोगों को बहुत राहत दी है। इन्होने अपने खुद के प्रोडक्ट भी लांच किये। ब्रांड का नाम – “पतंजलि” (Patanjali )
पतंजलि आयुर्वेद ने भारत के स्वास्थ्य उद्योग में एक अलग ही क्रांति ला दी। बाबा रामदेव की प्रत्यक्ष रूप से पतंजलि आयुर्वेद में कोई हिस्सेदारी नहीं है, लेकिन आचार्य बालकृष्ण को 94% हिस्सेदारी है।
बाबा रामदेव ही पतंजलि का रणनीतिक निर्णय और प्रतिनिधित्व करते हैं। 1995 में, बाबा रामदेव ने दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट की सह-स्थापना की, जिसके वे भी अध्यक्ष हैं। इनकी अनुमानित संपत्ति लगभग ₹1600 करोड़ है।
श्री श्री रविशंकर (Ravishankar’s Networth) :
1981 में स्थापित आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के संस्थापक पूरे भारत में लोकप्रिय है। शांति और मानवीय कार्यों के प्रति अपनी निरंतर प्रतिबद्धता के लिए अधिक जाने जाते हैं। आर्ट ऑफ़ लिविंग फ़ाउंडेशन का उद्देश्य तनाव को कम करना, आत्मशांति को बढ़ावा देना और सामाजिक और व्यक्तिगत स्तर पर शांति लाना है। इसके अलावा, यह आपदा राहत, गरीबी उन्मूलन, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण स्थिरता में भी शामिल है।
अनुमानित आकंड़ो के हिसाब से इनकी कुल सम्पति ₹1000 करोड़ की है।

अवधूत शिवानंद जी (Shivanand’s Networth) :

शिवयोग नामक संस्था के संस्थापक और ध्यान कार्यक्रम चलाने वाली संस्था के संस्थापक, वे सामाजिक विकास कार्यक्रमों में भी सक्रिय हैं। शिवयोग के कार्यक्रम पूरी दुनिया में शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक तनाव को कम करने के लिए लोगों में आंतरिक चिकित्सा (इनर-हीलिंग) को सक्रिय करते हैं। अपने अनुयायियों के बीच “बाबाजी” के नाम से प्रसिद्द है। इनकी अनुमानित संपत्ति लगभग ₹43 करोड़ है।
डॉ. पॉल दिनाकरन (Dinakaran’s Networth) :
यीशु कॉल्स मिनिस्ट्री में डॉ. पॉल दिनाकरन एक सम्मानित आध्यात्मिक नेता है। वे भी भारत में करुणा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के कुलाधिपति भी हैं। जैव प्रौद्योगिकी, खाद्य प्रसंस्करण, इंजीनियरिंग और कृषि विज्ञान में स्नातक, परास्नातक और डॉक्टरेट डिग्री कार्यक्रम संस्थान प्रदान करता है। जहां 8000 से अधिक विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम पढ़ाया जाता है और डिग्री दी जाती है | इनकी अनुमानित कुल संपत्ति लगभग ₹45 करोड़ है।

गुरमीत राम रहीम सिंह (Ram Rahim’s Networth) :

राम रहीम को हरिजनों और दलितों का अपार समर्थन मिला है। 1990 से ये डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख रहे है। राम रहीम इस संस्था के तीसरे प्रमुख है। राम रहीम ने कई फिल्मों पर भी बतौर एक्टर काम किया है। वर्तमान में कई संदिग्ध आरोपों के दोषी होने पर जेल में है। इनकी अनुमानित कुल संपत्ति ₹1455 करोड़ है।
आसाराम बापू (Asaram’s Networth) :
आसाराम बापू एक प्रभावशाली गुरु है, जो लगभग 400 आश्रमों और 17,000 बाल संस्कार केन्द्रो के नेटवर्क में शामिल है। कई रिपोर्टो के माध्यम से 2021 में ट्रस्ट द्वारा जारी किये गए आंकड़ो से इनकी अनुमानित संपत्ति ₹350 करोड़ है। 2008 के अनुमान के अनुसार, कुल संपत्ति 5000 करोड़ आँकी गयी थी।

स्वामी नित्यानंद (Nityanand’s Networth) :

नित्यानंद ध्यानपीठ नामक ट्रस्ट, जो आध्यात्मिक शिक्षा और गतिविधियों का संचालन करता है साथ ही कई देशों में मंदिरों, गुरुकुलों और आश्रमों का मालिक भी है। नित्यानंद कैलासा नामक सूक्ष्म राष्ट्र के संस्थापक प्रमुख भी हैं। इनके दुनिया भर में 71 करोड़ अनुयायी है।
सारे आध्यात्मिक गुरुओं से सबसे अधिक धनी माने जाते है। इनकी अनुमानित कुल संपत्ति लगभग ₹10,000 करोड़ है।
माता अमृतानंदमयी (Amma’s Networth) :
केरल में जन्मी यह गुरु, अपने अनुयायियों और प्रशंसकों के बीच अम्मा के नाम से अधिक लोकप्रिय है। कभी-कभी इनको “प्रेम से गले लगाने वाली संत” के नाम से भी इंगित किया गया है। मानवतावादी महिला अमृतानंदमयी ट्रस्ट की देखरेख करती है।
इनका संगठन, जो मानवतावादी, आध्यात्मिक और शैक्षिक कार्यों में कार्य करते हुए गरीबों और जरूरतमंदों की मदद भी करते है। इनकी अनुमानित कुल संपत्ति लगभग ₹1500 करोड़ है।

बागेश्वर धाम सरकार (Bageshwar’s Networth) :

बाबा बागेश्वर अपनी कथाओं और चमत्कारी तरीकों से लोगों के मानसिक और आध्यात्मिक समस्याओं को दूर करने के लिए अधिक लोकप्रिय है। जिसके कारण इन्हे चमत्कारी माना जाता है।
रिपोर्ट के अनुसार, कथा विचार को प्रचारित करने के लिए ₹1-1.5 लाख की फीस लेते है। भक्तो द्वारा दान और चढ़ावे में अतिरक्त धन और राशि प्राप्त होती है। इनकी अनुमानित कुल सम्पति ₹20 करोड़ है।
