10 ग्राम सोने की कीमत मात्र 63 रुपये से लेकर 1 लाख 15 हजार तक का सफर कैसे हुआ है आइये जानते है ( Gold price past 60 years ) इस लेख में की कैसे हर साल में सोने के रेट में इतने ज्यादा रुपयों की बढ़ोतरी हुई है

Table of Contents
Toggleकितना था? 1965 में सोने का दाम – दाम जानकर आप हैरान हो जायेंगे:
वर्तमान समय में सोने की कीमत ₹1,15,000 प्रति 10 ग्राम से भी ऊपर पहुंचने वाली है , तो यकीन करना मुश्किल होगा कि 1965 में यही सोना मात्र ₹63 प्रति 10 ग्राम मिलता था। उस समय लोग इसे खरीदने में बहुत सोचते थे,लेकिन खरीद नहीं पाते थे यही वजह है की हम लोग आज सोने के पीछे पड़े है लेकिन दाम देखकर सोचने पर मजबूर कर देता है लेकिन जिन्होंने उस दौरान 1965 में खरीदा होता तो ( Gold price past 60 years )– आज उनके पास करोड़ों की संपत्ति होती।

आइये जानते है 1965 से हर 5 साल के अंतराल का दाम, (प्रति 10 ग्राम में):
| वर्ष | सोने का भाव (₹) |
|---|---|
| 1965 | ₹63 |
| 1970 | ₹184 |
| 1975 | ₹540 |
| 1980 | ₹1,330 |
| 1985 | ₹2,130 |
| 1990 | ₹3,200 |
| 1995 | ₹4,680 |
| 2000 | ₹4,400 |
| 2005 | ₹7,000 |
| 2010 | ₹18,500 |
| 2015 | ₹26,343 |
| 2020 | ₹48,651 |
| 2025 | ₹1,15,000+ |

क्यों बढ़ी सोने की कीमतें?
- मुद्रास्फीति (Inflation) – हर साल रुपये की वैल्यू घटती गई, जिससे सोने कीमतों में बड़ी उछाल देखने को मिली ।
- ग्लोबल डिमांड – भारत दुनिया का सबसे बड़ा गोल्ड कंज़्यूमर देश है। जिसके कारण भारत में सोने की डिमांड बढ़ी तो दाम भी बढ़ गए
- आर्थिक संकट – 2008 के वित्तीय संकट और कोविड-19 के बाद सोने को सुरक्षित निवेश माना गया, जिससे रेट आसमान छू गए।
- रुपये की गिरावट – डॉलर के मुकाबले रुपये को लगातर गिरते रहना ही सोने की कीमत में बड़ी उछाल मानी जा रही है

Leo messi in india : 12000 रुपये की टिकट लेकर भी नहीं देख सके मेस्सी को भड़के दर्शक की तोड़फोड़

Gold Price Past 60 Years : 1965 में सोना 100 रुपये से भी सस्ता था – देखिए पिछले 60 सालों के सोने की कीमत

Larry Ellison : एक ही दिन में Tesla के मालिक एलन मस्क को पछाड़ अरबपति की सूची में प्रथम स्थान हासिल किया
गोल्ड में इन्वेस्टमेंट करने से पहले जरुरी बातें:
- Long Term Investment: अगर 1965 में किसी ने 10 तोला सोना खरीदा होता, तो आज उसकी कीमत लाखों में होती। तो इसलिए यदि आप सोने में इन्वेस्टमेंट करना चाहते है तो लॉन्ग टर्म के लिए सोच कर ही इन्वेस्ट करें !
- सुरक्षित निवेश: सोना हमेशा मुद्रास्फीति और बाजार गिरावट से बचाव का सबसे अच्छा तरीका रहा है।
- SIP in Gold: आज भी आप गोल्ड ETF या डिजिटल गोल्ड में हर महीने छोटी-छोटी रकम से निवेश कर सकते हैं।


सोना सिर्फ एक धातु नहीं, बल्कि भारत में सुरक्षा और स्टेटस का प्रतीक है। 1965 से 2025 तक की कीमतों को देखकर एक बात साफ है – सोने में लंबे समय के लिए निवेश कभी घाटे का सौदा नहीं रहा।
अगर आप भविष्य के लिए संपत्ति बनाना चाहते हैं, तो थोड़ी-थोड़ी रकम हर महीने सोने में लगाना समझदारी है। कुय्की सोने के Gold price past 60 years केआकड़े से आप समझ सकते है इसकी वैल्यू.
सोने के बारे में 10 रोचक और अनोखी बातें:
(1) सोना कभी भी जंग नहीं खाता है:
हाँ, यह सच है — सोना एक ऐसा धातु है जो हवा, पानी या नमी से भी खराब नहीं होता जिसके कारण इसमे जंग भी नहीं लगती है । इसलिए हजारों साल पुराने मंदिरों और खज़ानों में आज भी सोना चमकता हुआ पाया जाता है।
(2) क्या आपको पता है धरती का ज्यादातर सोना अंतरिक्ष से आया था:
वैज्ञानिक मानते हैं कि धरती पर मौजूद अधिकांश सोना उल्काओं (meteors) के टकराने से आया था, अरबों साल पहले जब पृथ्वी बन रही थी। तब बहुत से उल्का पिंड टूट कर पृथ्वी में गिरे थे
(3) भारत सोने से प्यार करने वाला देश है:
दुनिया के कुल सोने का लगभग 25% हिस्सा भारत में है — और इनमें से सबसे ज़्यादा महिलाओं के पास ज़ेवर के रूप में इसीलिए भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता है
(4) सोना खाने लायक भी होता है:
हाँ! असली 24 कैरेट सोना इंसान के शरीर को नुकसान नहीं पहुँचाता। इसे कुछ मिठाइयों और ड्रिंक्स में edible gold leaf के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।
(5) हर इंसान के शरीर में थोड़ा-सा सोना होता है
वैज्ञानिकों के अनुसार, हमारे शरीर में लगभग 0.2 मिलीग्राम सोना मौजूद होता है — ज्यादातर हमारे खून में!
(6) सोना बिजली का बेहतरीन चालक है:
इसलिए इसका इस्तेमाल सैटेलाइट्स, स्पेसक्राफ्ट और हाई-टेक गैजेट्स में किया जाता है। NASA तक अपने स्पेससूट में सोने की कोटिंग इस्तेमाल करता है।
(7) भारत का सबसे पुराना सोने का सिक्का 2,000 साल पुराना है:
यह सिक्का गुप्त साम्राज्य के समय का है और आज भी म्यूज़ियम में सुरक्षित रखा गया है।
(8) Hutti Gold Mine (कर्नाटक) भारत की सबसे पुरानी और सक्रिय सोने की खान है:
यहाँ से 2000 साल से भी पहले सोना निकाला जा रहा है!
(9) एक टन पत्थर से सिर्फ 4 ग्राम सोना निकलता है:
यानी जितना चमकदार सोना आप देखते हैं, उसे निकालने में बहुत मेहनत और संसाधन लगते हैं।
(10) सोना भावनाओं से जुड़ा धातु है:
भारतीय संस्कृति में सोना सिर्फ निवेश नहीं, बल्कि “शुभता” और “सुरक्षा” का प्रतीक माना जाता है — शादी, तीज, और त्योहारों में इसका अपना अलग ही महत्व है।
Gold price past 60 years में सोने के भाव के आकड़े विभिन्न स्रोतों से लिए गए है




