fursatonline.com

Table of Contents

Five Guys Burger : पढ़ाई के रखे धन से किया बिज़नेस, आज ₹ 20000 करोड़ की नेटवर्थ

Five Guys

दुनिया भर में अनगिनत फ़ास्ट फूड्स लोगों के सामने परोसे गए हैं। Burger भी कई तरह के बाजार में पेश हुए है और लोगों ने इसे पसंद भी किया है। स्वाद के लिए लोग कितना भी पैसा देने को तैयार हैं। यही कारण है कि फास्ट फूड्स में एक कंपनी ने अपने आप को उजागर किया, जिसके बर्गर की कीमत तो अधिक है लेकिन लोग अधिक कीमत देने को भी तैयार है। आखिर ऐसा क्या है इनके बर्गर में, इसका विस्तार से चर्चा करेंगे।
Five Guys नाम से कंपनी कोबाज़ार में पेश किया और लोगो ने इतना प्यार दिया कि कंपनी ने जल्द ही करोड़ो नेटवर्थ बना ली।
इस लेख में हम Five Guys Burger की संघर्ष यात्रा को विस्तार से साझा करेंगे।

1986 में हुई Five Guys की शुरुआत :

Five Guys के संस्थापक Jerry Murrell की माँ हमेशा कहती थी कि अगर आप एक अच्छा बर्गर बनाते हैं तो आप हमेशा पैसा कमा लेंगे। पैसे की कमी से कभी नहीं गुजरना पड़ेगा।
Jerry Murrell ने बाद में इसे समझा। Jerry Murrell ने पहले भी कई व्यवसाय शुरू किए थे, लेकिन वे सफल नहीं हुए।
फिर आखिरकार, अपने चार बच्चों के साथ मिलकर 1986 में बर्गर कंपनी Five Guys की नींव रखी।

पढ़ाई के लिए रखे धन से व्यापार करने का निर्णय लिया :

1986 में Jerry Murrell ने Five Guys की नीव रखने का फैसला किया। इसके पहले मुर्रेल ने अपने बच्चो को चॉइस दी।
“हमारे पास रखे पैसे से कॉलेज जाना है या फिर इन पैसे से व्यापार शुरू करना है।इसका चुनाव तुम चारों के हाथों में है।”
लेकिन Jerry Murrell के चारों बच्चों ने व्यवसाय को चुना। बिज़नेस था – Burger का। फिर सबने मिलकर छोटी सी दुकान Virginia के Arlington में खोली।
इन्होने फ्रीजर, Timers और Microwaves का इस्तेमाल भी नहीं किया। लोगों को बस ताजा कटा बीफ और हाथ से फ्राई किया गया बर्गर परोसा गया।इन्होने अपने व्यवसाय को साधारण नियमों के साथ शुरू किया और जल्दी ही बड़ा हो गया।

Five Guys Burger को फ्रेंचाइजी से मिली अधिक सफलता :

Jerry Murrell का परिवार अब 4 से बढ़कर 5 बच्चों का था और बिज़नेस भी बढ़ने ही लगा था। 
बढ़ते ग्राहकों को समायोजित करने के लिए बैठने की जगह से 4 रेस्तराँ तक पहुंच गए।
2003 में, Five Guys Burger and fries ने फ्रेंचाइजी के अवसर देने शुरू कर दिए। Five Guys ने सिर्फ 18 महीनों में 300 से अधिक फ्रेंचाइजी बनाईं। Five Guys को फ्रेंचाइज़ की अविश्वसनीय सफलता ने राष्ट्रीय समाचार पत्रों, रेस्तरां बिज़नेस मैगज़ीन और फ्रेंचाइज़ टाइम्स में लेख छपने तक लाया।
मीडिया की भरपूर सहयोग से कंपनी ने सफलता की उच्चतम सफलता को हासिल किया।

Five Guys को कुछ मुश्किलों से गुजरना पड़ा:

1986 में Jerry Murrell ने ₹ 50 लाख रुपये से अर्लिंग्टन, वर्जीनिया में पहला रेस्तरां खोला। लेकिन उस समय सफलता मिलना मुश्किल लग रहा था।
Five Guys के संस्थापक jerry Murrell ने देखा  कि उनके कर्मचारी कैशियर रजिस्टर से चोरी करते थे और उनके बेटे निर्णय लेने में हमेशा लड़ने लगते थे। ये सब ठीक करने के लिए Jerry Murrell ने हर बेटे को कंपनी में उनकी क्षमता के अनुसार पद दे दिया। फाइव गाइज धीरे-धीरे इन सभी बाधाओं से निपटने लगी और सफलता की ओर बढ़ने लगी।(Five Guys India)

और पढ़े : 

Five Guys का विस्तार :

2003 में फ्रेंचाइजी से सफलता प्राप्त कर अमेरिका के बाहर फ्रेंचाइजी की शुरुआत करने का प्रयास किया। बाद में, कंपनी ने यूनाइटेड किंगडम में जुलाई 2013 में एक स्टोर खोली और अमेरिका से बाहर भी फ़्रैंचाइज़ी प्राप्त की। यूके में कुल 27 फाइव गाइज़ स्टोर है।
2017 में Five Guys ने डिज़नीलैंड, पेरिस के डिज़नी विलेज में अपना पहला स्टोर खोला, और 2017 के अंत में जर्मनी में अपना पहला रेस्तरां खोला।

संघर्षयात्रा एक झलक में :

1986: अर्लिंग्टन, वर्जीनिया में Five Guys ने खोला पहला रेस्टॉरेंट।
1986 से 2001 तक: फाइव गाईज ने DC मेट्रो क्षेत्र के आसपास 5 रेस्टॉरेंट खोले |

2002 : फाइव गाइज ने मैरीलैंड और वर्जीनिया में भी फ्रेंचाइज़ी शुरू की क्योंकि उन्होंने सोचा कि डीसी मेट्रो क्षेत्र के लोग ही उसके बर्गर का स्वाद नहीं लेंगे।
2003 : फाइव गाईज ने 18 महीने के भीतर ही अपनी पूरी फ्रेंचाइज़ी क्षेत्र बेच दी और देश के बाकी हिस्सों को फ्रेंचाइजी के लिए खोलने का फैसला लिया।
2013 : यूनाइटेड किंगडम में एक स्टोर खोलने से अमेरिकी सीमाओं के बाहर भी फ़्रैंचाइज़ी प्राप्त करी। 

2017 : डिज़नीलैंड पेरिस के डिज़नी विलेज में एक स्टोर खोला और वर्ष के अंत तक जर्मनी में भी एक रेस्तराँ खोला।

Five Guys की नेटवर्थ :

वर्तमान में कंपनी पूरी दुनिया में 1700 से अधिक स्टोर्स चला रही है। इस सफर तक पहुंचने में कंपनी को 30 वर्षो का समय लगा। जिससे कंपनी की नेटवर्थ ₹ 20,000   करोड़ से की है।

इसे भी पढ़े :

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top