Table of Contents
ToggleBlack Box : 1100°C तापमान को सहने में सक्षम, क्रैश के बाद खोलता है सारे राज़

हवाई जहाज क्रैश होने के कारणों का पता लगाने के लिए तकनीक का उपयोग कर Black Box का निर्माण हुआ । Black Box के माध्यम से हवाई जहाज़ की हुई क्षति के कारणों का आसानी से पहचान की जाती है।
Black Box खास इसलिए भी है, क्योकि यह पानी में 30 दिनों तक रह सकता है और Signal भेज सकता है। पूरा हवाई जहाज क्रैश होकर नष्ट हो सकता है, लेकिन Black Box इतनी जल्दी नष्ट नहीं होता।
तकनीकी रूप से यह 1100°C के तापमान को भी सहन कर सकता है।
इसका मुख्य उपयोग हवाई जहाज क्रैश की जाँच पड़ताल के सारे कारणों का पता लगाने के लिए है।
आज इस लेख में Black Box (Air India) से जुडी सारी जानकारी को आपके साथ साझा किया जायेगा।
Black Box का रंग Orange क्यों ? :


विज्ञान की दृष्टि से, Orange रंग बहुत जल्दी दिखाई देता है। Orange रंग की चीज़ को पहले देखा जा सकता है, चाहे वह भीड़ हो या कोई ढेर या मलबा |
हवाई जहाज़ के क्रैश होने पर सारा कुछ जलकर राख होने पर भी Black Box को मलबे में आसानी से देखा जा सकता है।
इसे जंगल, पानी या मलबे में आसानी से देखा जा सकता है। इसके रंग से खोज दल इसे आसानी से ढूंढ सकते हैं।
ब्लैक बॉक्स नारंगी रंग का होने पर उसमे Black रंग से लिखा होता है – “Flight Recorder Do Not Open”
Flight Record का जन्म 1930 के दशक में हुआ था। जो फ्रेंच इंजीनियर फ्रांकोइस हुसेनोट द्वारा किया गया था। फ्रांसीसी इंजीनियर ने हवाई जहाज़ पर होने वाली हर गतिविधि को रिकॉर्ड करना चाहा। लेकिन हर बार Orange रंग को चुना गया था।
कुछ वैज्ञानिक दृष्टि से ये पहले ही सिद्ध हो चुका था कि Orange रंग को नजरों द्वारा पहले देखा जा सकता है।
Black Box पानी, आग में भी नहीं होता नष्ट :


1930 के दशक में बनाई गई Black Box को सबसे पहले 1947 में इस्तेमाल किया गया। 1958 के बाद, सिविल एरोनॉटिक्स बोर्ड ने कुछ नियमों के साथ इसे विमानों में रखना अनिवार्य कर दिया गया।
विमान नष्ट होने पर समुद्र के अंदर 30 दिनों तक सिग्नल भेजने में सक्षम होता है। जिससे विमान दुर्घटना के बाद खोजी टीम को आसानी से मिल सकता था।
ब्लैक बॉक्स रिकॉर्डिंग को 2 घंटे से 25 घंटे तक सुरक्षित रख सकता है।
पायलटो के बीच आखिरी 2 घंटे की बातचीत को रिकॉर्ड करता है और 25 घंटो के डाटा को भो रिकॉर्ड करता है।
जिससे शोधकर्ताओं को पायलटों के बीच अंतिम बातचीत को सुना जा सके।
Black Box एक घंटे तक 1100°C का तापमान सहन कर सकता है और डाटा को नष्ट होने से बचाता है। (Air India )
Black Box में स्थित मशीन 10 घंटे तक 260°C का तापमान सहन कर सकती है।
Black Box में उपलब्ध जानकारी :
हवाई जहाज की उड़ान के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी को संग्रहीत करने के लिए Black Box उपकरण का इस्तेमाल किया जाता है। Black Box के अंदर इलेक्ट्रॉनिक भाग, रिकॉर्डिंग सिस्टम और सेंसर हैं, जो विमान की तकनीकी जानकारी दर्ज करते हैं, जैसे गति, ऊंचाई, स्थिति, नियंत्रण सेटिंग्स, कंपन और कॉकपिट की बातचीत, आवाज़ें और मुख्य मशीन में कोई गड़बड़ी। दुर्घटना के बाद जांचकर्ताओं को बहुत मदद मिलती है। पायलटो के बीच आखिरी समय में हुई बातचीत को भी रिकॉर्ड किया जाता है।
Black Box के भाग, आकार और धातु :


Black Box की आकृति आयताकार और इसका वजन लगभग 4.5 किलोग्राम होता है। सॉलिड स्टेट डिस्क पर रिकॉर्डिंग को स्टोर करने के लिए ये दो पूरी तरह से बख्तरबंद टाइटेनियम और स्टील के केस से बनाए गए हैं।
ब्लैक बॉक्स में दो महत्वपूर्ण भाग हैं:
- Flight Data Recorder
- Cockpit Voice Recorder
Flight Data Recorder (FDR):
यह विमान की तकनीकी जानकारी को रिकॉर्ड करता है। इंजन प्रदर्शन, उड़ान नियंत्रण और नेविगेशन सिस्टम शामिल हैं। यह 25 घंटे तक की उड़ान की जानकारी रख सकता है। यह एलेरॉन के कोण, जॉयस्टिक की स्थिति, लैंडिंग गियर कॉन्फ़िगरेशन और इंजन ऑयल का तापमान रिकॉर्ड करता है।
Cockpit Voice Recorder (CVR) :
यह विमान में कॉकपिट की आवाज़ों और बातचीत को रिकॉर्ड करता है। ये बातचीत 2 घंटे तक दर्ज की जाती है, लेकिन उड़ान के सामान्य रूप होने पर मिटा दी जाती है।
Black Box का दिल CSMU :


ब्लैक बॉक्स का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा Crash-Survivable Memory Unit, जो डाटा को सुरक्षित और भंडारित करता है। CSMU ठोस मेमोरी चिप्स पर रिकॉर्ड किए जाते हैं, जो पुरानी मेमोरी डिस्कों की तुलना में अधिक क्षतिरोधी हैं।
CSMU गंभीर परिस्थितियों का सामना करने के लिए बनाया गया है और थर्मल इन्सुलेशन के साथ टाइटेनियम या स्टेनलेस स्टील के साथ में लेपित है। दुर्घटना के दौरान उत्पन्न होने वाली तीव्र गर्मी से बचाया जा सकता है।
यह तैयार किया गया है कि 5,000 psi के दबाव और 3,400 मीटर की गिरावट पर भी ये झेलने में सक्षम है।
Black Box अक्सर विमान के सबसे पिछले हिस्से पूंछ में रखा जाता है। जिससे ब्लैक बॉक्स सुरक्षित रहने की संभावना बढ़ जाती है।