Table of Contents
ToggleBacca Bucci Shoes : दिन में जॉब और रात में देर तक जागकर ₹ 130 करोड़ का व्यवसाय खड़ा किया

भारत में व्यापार करने के लिए बहुत सारे अवसर हैं, लेकिन उत्पाद को सही समय पर बाजार में लांच करना और कुछ हटकर गुणवत्ता में हो तो व्यवसाय कभी नहीं फेल नहीं होता।
ऐसा ही कुछ 2 दोस्तों ने किया। एक ही क्लास में पढ़े, नटवर अग्रवाल और अनुज नेवतिया। जिन्होंने दिल्ली से आगे की पढ़ाई भी की।
जब एक दोस्त को बाजार में अच्छी कीमत के जूते नहीं मिले, तो दोनों ने Bacca Bucci नाम से अपना खुद का उत्पाद बनाया। इनकी मांग बाजार में तेजी से बढ़ी और करोड़ों का व्यवसाय बनाया।
आज इस लेख में Bacca Bucci कंपनी के बारें में विवरण से बात करेंगे और इनकी संघर्ष यात्रा को आपसे साझा करेंगे।
Bacca Bucci Brand ने ₹ 50,000 से करी शुरुआत :


बक्का बुक्की के संस्थापक नटवर अग्रवाल और अनुज नेवेटिया बचपन से ही दोस्त थे। दोनों ने पढ़ाई साथ में ही पूरी की और साथ में ही CA किया।
दोनों को व्यवसाय का जूनून सवार था। अचानक दोनों दोस्त शॉपिंग मार्केट में कुछ डिजाइनर जूते खरीदने गए। दोनों को बहुत महंगे जूते मिल रहे थे।
तब दोनों ने योजना बनायीं कि डिजाइनर जूतों को कम से कम दामों में लोगो तक पहुंचाया जाये।
दिसंबर 2013 में नटवर अग्रवाल और अनुज नेवेटिया ने मिलकर Bacca Bucci Brand फुटवियर व्यवसाय की नींव रख शुरुआत कर दी। व्यवसाय शुरू करने के बाद ही अनुज ने CA की पढ़ाई भी छोड़ दी।
Bacca Bucci ने बहुत सी चुनौतियों का सामना किया:


व्यापार में धन की कमी होती ही है। इनके साथ भी ऐसा ही हुआ। नकदी की समस्या का सामना भी किया और निर्माताओं से उधार माँगा, तो इनका मजाक भी उड़ाया गया। लोग सवाल करते थे – CA की डिग्री लेकर Shoes के व्यवसाय में प्रवेश करके जीवन क्यों बर्बाद कर रहे हो ?
बक्का बुक्की के संस्थापक नटवर अग्रवाल और अनुज नेवेटिया ने जीवन बढ़ने के साथ अपने ऊपर पूरा विश्वास किया।
जैसे-जैसे आर्डर मिलने लगे उनका विश्वास बढ़ने लगा। उनको समझ आने लगा कि इसमें हम सक्षम है और सफलता हासिल कर लेंगे।
नटवर अग्रवाल और अनुज नेवेटिया को भी Shoes की एक्सपायरी डेट भी होती है इसका भी कोई जानकारी नहीं थी। साथ ही, बिना सोचे समझे ऐसे डिज़ाइन के जूते बनाये, जो लंबे समय तक बिक नहीं सके।
स्टॉक को खत्म करने के लिए स्क्रैप डीलर को ₹ 10 किलो बेचा।
Bacca Bucci Shoes का विस्तार :


Bacca Bucci Shoes Brand, दिल्ली के गाजीपुर की संकरी गलियों से निकलकर प्रतिदिन 2000 से अधिक ग्राहकों को सेवा देता है और आज 50 लाख से अधिक ग्राहकों को सेवा दे चुका है। Bacca Bucci को फुटवियर ब्रांडो में अपनी पहचान बनाना आसान नहीं था। लेकिन फिर भी Bacca Bucci ने भारत के शीर्ष 20 फुटवियर ब्रांडों में अपनी जगह बनाई।
Bacca Bucci के संस्थापक नटवर अग्रवाल और अनुज नेवेटिया ने गुणवत्ता, विविधता और लागत नेतृत्व पर अधिक ध्यान दिया। जिससे न सिर्फ ग्राहक उत्पाद खरीदते हैं, बल्कि इसकी मांग भी बढ़ती है।
शुरू में कंपनी ने 250 जूते प्रतिदिन बेचे, लेकिन अब 4000 जूते प्रतिदिन बेचे जाते हैं।
Bacca Bucci ने उत्पादों को Ebey, Snapdeal, IndiaTimes Shopping और Trades पर बेचकर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। बाद में, यह Bacca Bucci फुटवियर ब्रांड के रूप में ई-कॉमर्स स्टोर Myntra, FlipKart और Amazon पर उभरा।
वर्तमान में Bacca Bucci उत्तर प्रदेश, राजस्थान, जम्मू और कश्मीर, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र में उपलब्ध है, और कंपनी अन्य राज्यों में भी विस्तार करेगी।
Bacca Bucci का व्यावसायिक विवरण:


2022 में Bacca Bucci ने दिल्ली के रोहिणी में एक मल्टी-ब्रांड स्टोर के माध्यम से ऑफलाइन बिक्री शुरू की। लेकिन Bacca Bucci अधिकतर अपने सामान ऑनलाइन बेचते हैं।
10% उनका कारोबार ऑफ़लाइन होता है और बाकी 90% ऑनलाइन होता है। 90 प्रतिशत ऑनलाइन कारोबार में से 60% ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस (Amazon, Nykaa, Myntra, Tata Cliq आदि) से आता है, जबकि 30% उनकी वेबसाइटों और ऐप से आता है। Bacca Bucci कंपनी का 55% स्नीकर्स, 30% एथलीजर और बाकी बूट्स है।
कंपनी का 25,000 वर्ग फुट का गोदाम पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर में है।
साथ ही, मुंबई, गुजरात, कर्नाटक, तमिलनाडु, हैदराबाद, कोलकाता, हरियाणा और दक्षिण भारत के लगभग सभी क्षेत्रों में उनके पूर्ति केंद्र स्थापित हैं।
Shark Tank में आने से आर्डर में 50 गुना इजाफ़ा :
Bacca Bucci के स्टार्टअप फाउंडर्स ने ₹ 250 करोड़ के वैल्युएशन पर 1% के बदले ₹ 2.5 करोड़ की मांग रखी। हालाँकि, किसी भी शार्क ने Bacca Bucci में निवेश नहीं करना चाहा, लेकिन शार्क टैंक में आने से इनके आर्डर में 50 गुना की वृद्धि हो गयी।