Table of Contents
ToggleMiddle Class Wealth : ये 6 चीजें नहीं करने से मध्यम वर्ग व्यक्ति भी wealth बना सकते है, जाने अभी

अच्छी आय के बावजूद, मध्यम वर्ग अपनी संपत्ति नहीं बना पाता। ऋण और फिजूल खर्चों में फंसकर अपनी दैनिक जिंदगी को सुधारने में जीवन भर संघर्ष करते रहते हैं।
बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करने और सुख-सुविधाओं का आनंद लेने के लिए पर्याप्त धन कमा रहे होते है।
आखिर में कम आय को दोषी ठहराते हैं। बल्कि कुछ खास तरीके और निर्णय लेकर धन को बड़ी Wealth में बदल सकते हैं।
हम आज इस लेख में मध्यमवर्ग के लोगों के लिए धन से जुड़े कुछ अजीब विषयों पर चर्चा करेंगे जिनके कारण वे अपनी संपत्ति को बनाने में असमर्थ हैं। इस चक्र से बाहर निकलकर बड़ी Wealth बना सकते हैं |
ऋण पर अतिरिक्त ब्याज:
ऐसी कोई वस्तु का उपभोग करना, जो आपकी मासिक आय से अधिक कीमत वाली है| लेकिन उपभोग करने की लालसा ऋण की तरफ ले जाती है। जिसके अंतर्गत अधिक ब्याज़ को भरना पड़ता है।
क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर, समय से पहले इस्तेमाल किये हुए पैसे को वापस न भरने पर अधिक शुल्क के साथ अधिक ब्याज़ भी देना पड़ता है। इस चक्र में Middle class व्यक्ति फंस जाता है और Wealth नहीं बना पाते है।
इस चक्र को तोड़ने के लिए आक्रामक रणनीति आवश्यक है।
- अपनी सामर्थ्य से अधिक कीमत की वस्तु की खरीददारी नहीं करनी चाहिए।
- Credit Card के Bills को दिए गए सीमित समय के अंदर ही भर देने चाहिए।
जीवनशैली, धन और मुद्रास्फीति :


लोगों की आय बढ़ने के साथ उनके खर्च भी बढ़ने लगते हैं। खर्च कम करना मनोवैज्ञानिक रूप से मुश्किल हो जाता है अगर आय कम हो जाती है। जिससे व्यक्ति को भविष्य के लिए धन नहीं जुटाया जा सकता है।
महंगाई के साथ ये समस्या हर दिन बढ़ती जाती है। आय बढ़ी तो नई कार, अपार्टमेंट, महंगे शौक मे व्यक्ति फंसने लगता है और फिर अचानक आय में गिरावट आई। इससे जीवनशैली और निवेश दोनों प्रभावित होते हैं।
इससे निजात पाने के लिए –
- आय बढ़ने के साथ खर्च में बढ़ोत्तरी सीमित ही करनी चाहिए, जिससे आय में कमी के चलते किसी समस्या का सामना न करना पड़े |
- खर्च में कमी के साथ निवेश को बढ़ाना चाहिए और आय बढ़ाने के साथ भी निवेश बढ़ाना चाहिए।
Emergency Fund की कमी :


रोजमर्रा की जिंदगी में आय द्वारा न की गयी बचत एक बहुत बड़ी समस्या को जन्म देती है। मासिक आय को दैनिक जरूरतों पर खर्च करते रहना, भविष्य के लिए बचत नहीं करना और इमरजेंसी फंड को कभी भी जरूरत पड़ने पर नहीं रखना। ये सब बड़ी चुनौती हैं।
अचानक पड़ी जरूरत से कर्ज के दबाव में जाना पड़ता है, जिससे वित्तीय दबाव के साथ मानसिक तनाव भी बढ़ने लगता है।
Emergency Fund की कमी के चलते व्यक्ति सोची- समझी जोखिम को भी नहीं ले पाता है।
इससे निजात पाने के लिए –
- मासिक आय द्वारा किये जाने वाले खर्च के साथ थोड़ा सा धन-संग्रह Emergency Fund के लिए करना चाहिए।
- अचानक पैदा हुई आवश्यकता पर लिया गया ऋण जल्दी भर देना चाहिए।
महंगे आवास की ओर अग्रसर :
आवास की लागत, उचित आय से अधिक होने पर समस्याओं को और गंभीर कर सकता है।
महंगे घरो में रहना और बार-बार घर बदलना, आय में अधिक वृध्दि न होने पर भी महंगे स्थान का चयन कर लेना भी Middle Class व्यक्ति को Wealth नहीं बनाने देता है।
इससे निजात के लिए –
- आय के हिसाब से ही आवास का चुनाव करना चाहिए।
- लोगो को दिखाने के लिए महंगे आवास का चुनाव नहीं करना है।
दिखावे की दौड़ में :


अधिक आय अर्जित होने पर व्यक्ति नयी कार किस्तों में खरीद लेता है। यह सोचकर कि सैलरी के साथ सब भरता जायेगा। लोगो द्वारा की गयी सराहना, 1 वर्ष के अंदर ही दूसरी नयी कार का उपभोग कर लेना।
ये मूल रूप से मूल्यह्रास की वस्तुओं पर निवेश करना है, जिससे एक समय पर खर्च में अधिक बढ़ोत्तरी होती है और Wealth नहीं बना पाते है।
इससे निजात के लिए –
- कार का उपभोग अपनी आय के अनुसार करना चाहिए।
- दिखावे को ध्यान में रखते हुए महंगी कार खरीदने से बचें।
निवेश के बारे में कम जानकारी:


आधुनिक समय में मुद्रास्फीति के चलते निवेश नहीं करना सबसे बड़ा जोखिम है। Middle Class को भय और वित्तीय शिक्षा का अभाव Wealthy बनने से रोकता है। मुद्रास्फीति से क्रय शक्ति घटती है। बाजार में भी अस्थिरता, जटिलता और नुकसान जोखिम भी शामिल होता है।
इससे निजात पाने के लिए –
- निवेश की जानकारी को सरल भाषा में समझकर रणनीति के साथ लागू करें।
- थोड़ी रकम से शुरू करके जोखिम को समझें और अनुभव के साथ अपना ज्ञान बढ़ाएं।